{"_id":"66cb484bc4248e629108ceb6","slug":"nagaur-news-two-innocent-children-died-due-to-drowning-in-a-pond-2024-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nagaur News: तालाब में डूबने से दो मासूमों की मौत, मुआवजा और बाउंड्री बनवाने के लिए परिजनों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nagaur News: तालाब में डूबने से दो मासूमों की मौत, मुआवजा और बाउंड्री बनवाने के लिए परिजनों ने किया प्रदर्शन
Sun, 25 Aug 2024 08:35 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Sun, 25 Aug 2024 08:35 PM IST
सार
बच्चे अपने घर से मोहल्ले की तरफ आ रहे थे। इसी दौरान अचानक पैर फिसलने की वजह से दोनों मासूम तालाब में डूब गए। डूबने की सूचना पर तुरंत लोग वहां मौके दोनों को बाहर निकालकर अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
हादसे के बाद जमा हुए स्थानीय लोग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
डीडवाना शहर के शीतल कुंड बालाजी मंदिर के सामने स्थित तालाब के पीछे स्थित एक कच्ची बस्ती में पानी में डूबने से दो मासूम बच्चों की मौत हुई।
विज्ञापन
जानकारी अनुसार कद्दू पुत्र राकेश उम्र 4 वर्ष, राजू पुत्र राकेश उम्र 3 वर्ष जाति बागड़ी गुजराती अपने घर से मोहल्ले की तरफ आ रहे थे। इसी दौरान अचानक मासूमों का पैर फिसलने की वजह से दोनों मासूम तालाब में डूब गए। दोनों मासूम की मौत हो गई। अपने घर से मोहल्ले की तरफ आ रहे थे। इसी दौरान अचानक पैर फिसलने की वजह से दोनों मासूम तालाब में डूब गए। डूबने की सूचना पर तुरंत लोग वहां मौके पर पहुंचे और मोहल्ले के ही महेंद्र सिंह ने दोनों मासूमों को तालाब से बाहर निकाला। राजकीय बांगड़ जिला अस्पताल लाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने दोनों मासूमों को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
घटना की जानकारी मिलते ही अस्पताल में भारी भीड़ जमा हो गई। वहीं डीडवाना थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और पुलिस ने अपनी आगे की कार्रवाई करते हुए दोनों मासूम बच्चों के शवों को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। घटना को लेकर परिजन अपनी मांगों को लेकर अस्पताल परिसर में ही धरने पर बैठ गए। वहीं, धरने की सूचना पर नायब तहसीलदार नगर परिषद एन डिप्टी अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। परिजनों से समझाईस का प्रयास किया।
विज्ञापन
विभिन्न मांगों को लेकर परिजन धरने पर बैठे
मुआवजा, तालाब के चारों ओर बाउंड्री, नाले की सफाई और अन्य मांगों को लेकर परिजन धरने पर बैठे रहे। प्रशासन ने उन्हें उचित आश्वासन देते हुए कहा कि जो भी आपकी मांगें हैं उन्हें आगे सरकार तक भिजवाया जाएगा जल्द ही मांगों को पूरा कराया जाएगा। वहीं नाले की सफाई को लेकर तुरंत ही नगर परिषद के एईएन ने नाले की सफाई आज ही करा दी जाएगी। इसके बाद में परिजनों और प्रशासन के बीच में सहमति बनी। परिजनों ने धरना समाप्त किया। शवों का पोस्टमार्टम कराया गया।