{"_id":"66111f677e42c09e420290fb","slug":"nagaur-news-tughlaqi-order-of-panchas-farmer-s-hookah-and-water-stopped-for-not-giving-way-from-the-field-2024-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nagaur News: पंचों का तुगलकी फरमान, खेत से रास्ता नहीं दिया तो बंद किया किसान का हुक्का-पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nagaur News: पंचों का तुगलकी फरमान, खेत से रास्ता नहीं दिया तो बंद किया किसान का हुक्का-पानी
Sat, 06 Apr 2024 03:39 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Sat, 06 Apr 2024 03:39 PM IST
सार
खेत में से रास्ता देने से मना करने पर छावटा खुर्द गांव के पंचों द्वारा एक किसान के विरुद्ध जारी किए गए एक तुगलकी फरमान के कारण गांव में उसका राशन-पानी बंद हो गया है। अब किसान ने कलेक्टर से निपटारे की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक नारायण सिंह टोगस
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
नागौर जिले के छावटा खुर्द गांव में खेत से रास्ता निकालने को लेकर गांव के पंचों ने किसान के खिलाफ तुगलकी फरमान जारी कर दिया कि यदि गांव का कोई भी व्यक्ति उसके घर जाएगा या उससे मिलेगा तो उस पर 51 हजार रुपये का अर्थदंड लगाया जाएगा। पंचों के इस फरमान के चलते पूरे गांव में परिवार का जीना दुश्वार हो गया है। गांव के लोगों ने पीड़ित किसान को राशन-पानी देना भी बंद कर दिया है। पीड़ित परिवार ने नागौर जिला कलेक्टर अरुण कुमार पुरोहित से न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
मामले के अनुसार नागौर जिले के जायल उपखंड में रोल थाना इलाके के छावटा खुर्द निवासी रिद्धकरण पुत्र पूसाराम जाट के विरुद्ध गांव के पंचों ने फरमान जारी कर दिया। फरमान जारी करने का कारण सिर्फ इतना था कि किसान ने अपने खेत के बीच से रास्ता देने से इंकार कर दिया था।
विज्ञापन
रिद्धकरण का कहना है कि आरोपियों जबरदस्ती उसके खेत से रास्ता लेने के लिए उस पर दबाव बनाया। रास्ता देने से इंकार करने पर उन लोगों ने कोर्ट में आवेदन दे दी, जिससे तहसीलदार ने मौके पर पहुंचकर बात की लेकिन रिद्धकरण ने यह कहते हुए कि वह अपने रिहायशी घर में से रास्ता नहीं दे सकता, बात मानने से इंकार कर दिया। इसके बाद आरोपियों ने उस पर जबरन दबाव बनाते हुए एक स्टाम्प पेपर से उसके साइन ले लिए और 1,35,000 रुपये देते हुए एक वीडियो भी बना लिया।
विज्ञापन
रिद्धकरण का कहना है कि वीडियो बनाने के बाद आरोपियों ने रुपये वापस ले लिए और उसके मकान की दीवार तोड़कर वहां से रास्ता निकालना शुरू कर दिया। पीड़ित ने इस संबंध में रोल थाने में मामला भी दर्ज करवाया है। इसके बाद आरोपियों ने पंचायत बुलाकर राजीनामे का दबाव डाला और मना करने पर पंचों ने गांव में पीड़ित का हुक्का पानी बंद करने का फरमान जारी कर दिया। पंचों की इस घोषणा से पीड़ित और उसका परिवार सामाजिक बहिष्कार झेल रहे हैं।
जिला पुलिस अधीक्षक नारायण सिंह टोगस ने बताया कि पीड़ित का प्रकरण मेरे पास कल पहुंचा था और मैंने आरोपियों को पाबंद करवाने के निर्देश दे दिए हैं। पंचों द्वारा फरमान जारी करने का वीडियो सामने आया है। फरमान जारी करने वालों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच की जाएगी और पीड़ित परिवार को जल्द से जल्द न्याय दिलवाया जाएगा।