{"_id":"66d707d7a2b5fa13e000d7a0","slug":"nagaur-news-one-person-died-and-two-seriously-injured-due-to-lightning-in-nagaur-merta-city-2024-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nagaur News: नागौर मेड़ता सिटी में आकाशीय बिजली गिरने से एक व्यक्ति की मौत, दो गंभीर रूप से घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nagaur News: नागौर मेड़ता सिटी में आकाशीय बिजली गिरने से एक व्यक्ति की मौत, दो गंभीर रूप से घायल
Tue, 03 Sep 2024 06:28 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Tue, 03 Sep 2024 06:28 PM IST
सार
आकाशीय बिजली हादसे में 45 वर्षीय ओमप्रकाश की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। गंभीर रूप से घायल सीतादेवी और रामरतन का अस्पताल में इलाज जारी है।
विज्ञापन
घायलोें को लाया गया अस्पताल।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नागौर जिले के मेड़ता सिटी में मंगलवार दोपहर आकाशीय बिजली गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा घोषी कॉलोनी में मकान निर्माण के दौरान हुआ, जिसमें 45 वर्षीय ओमप्रकाश की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। गंभीर रूप से घायल सीतादेवी और रामरतन का अस्पताल में इलाज जारी है। स्थानीय विधायक लक्ष्मण राम कलेरु ने घायलों का हालचाल लिया और मृतक के परिजनों को हर संभव सरकारी सहायता का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
नागौर जिले के मेड़ता सिटी के पुलिस थाने के आगे घोषी कॉलोनी में मकान का निर्माण कार्य चल रहा था। इसी दौरान मंगलवार दोहपर करीब 04 बजे अचानक आकाशीय बिजली गिर गई। आकाशीय बिजली गिरने से एक महिला सहित 2 अन्य लोग झुलस गए। अलाज के दौरान ओमप्रकाश पुत्र गिरधारीराम (45) मोरेरा की मौत हो गई। वहीं, सीतादेवी पत्नी राम सिंह (38) निवासी केलवाड़ा और रामरतन पुत्र अणदाराम (40) निवासी सोगावास गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, सूचना मिलते ही ईएमटी चालक हरेंद्र तेतरवाल ने गंभीर हालत में मेड़ता सिटी की राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान ओमप्रकाश की मौत हो गई। सीता देवी और रामरतन का इलाज चल रहा है। जैसे ही स्थानीय विधायक लक्ष्मण राम कलेरू को सूचना मिली तो वह भी मेड़ता की राजकीय चिकित्सालय में घायलों का कुशल क्षेम पूछने पहुंच गए। वहीं, डॉक्टरों ने मृतक ओमप्रकाश के शव को मोर्चरी में रखवाया है। घायलों का इलाज जारी है। वहीं, विधायक लक्ष्मण राम केलरु ने मृतक के परिजनों को ढांढस बंधाया। साथ ही यथासंभव सरकारी सुविधा दिलाने का प्रयास कर मदद दिलवाई जाएगी।
विज्ञापन