फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Nagaur News: Minor raped several times by threatening to make obscene video viral

Nagaur: दुष्कर्म कर नाबालिग का बनाया वीडियो, धमकी देकर कई बार की ज्यादती, आरोपी बोला- मेरे बुलाने पर आना होगा

Thu, 23 May 2024 01:25 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर Published by: उदित दीक्षित Updated Thu, 23 May 2024 01:25 PM IST
सार

नागाैर जिले में एक युवक ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया और उसका अश्लील वीडियो बना लिया। जिसे वायरल करने की धमकी देकर उसने कई बार ज्यादती की। अब पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ एसपी को शिकायत दी है।

विज्ञापन
Nagaur News: Minor raped several times by threatening to make obscene video viral
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के डीडवाना जिले के छोटी खाटु क्षेत्र में एक नाबालिग बालिका को डरा धमकाकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपी ने पीड़िता को वीडियो वायरल करने के धमकी दी और बार-बार उसके साथ दुष्कर्म किया गया। गुरुवार पीड़ित बालिका अपने परिजनों के साथ डीडवाना एसपी से न्याय की गुहार लगाने के लिए कार्यालय पहुंची। 

विज्ञापन


पीड़िता ने एक लिखित शिकायत एसपी को दी और आरोपियों पर जल्द कार्रवाई की मांग की गई है। रिपोर्ट में पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपी ने घर के फोन पर कॉल कर किया और उसे बाहर बुलाया, साथ ही आधार कार्ड लेकर आने को कहा। जैसे ही वह घर के बाहर पहुंची तो आरोपी उसे जबरन बाइक पर बैठाकर अपने साथ ले गए। बाइक चला रहे व्यक्ति ने मुंह पर कपड़ा बांध रखा था, आरोपी उसे डीडवाना की तरफ लेकर आए और रास्ते में पानी में मिलाकर कुछ पिला दिया, जिसे उसे नींद आने लगी। इसके बाद सुनसान जगह देख कर दोनों ने उसके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की। उसके रोने और चिल्लाने की आवाज सुनकर आरोपी उसे मंडूकरा रोड़ पर उतारकर फरार हो गए। साथ ही धमकी दी कि किसी से कुछ कहा तो जान से मार देगें। 
विज्ञापन

पीड़िता ने आरोप लगाया कि आज से करीब तीन-चार महीने पहले वह घर पर अकेली थी। तब आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया था। साथ ही धमकी दी कि मैंने तेरी वीडियो बना ली है, अगर मेरे बुलाने पर नहीं आई तो यह विडियो वायरल कर दूंगा। जिसके बाद से आरोपी आए दिन कॉल कर शादी करने का दबाव बनाने लगा। साथ ही वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसने कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता की रिपोर्ट पर डीडवाना पुलिस जांच कर रही है। पुलिस का कहना है जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed