{"_id":"668d0d28e8465063d80bc3c0","slug":"nagaur-news-father-and-daughter-hanged-themselves-by-writing-a-suicide-note-family-members-registered-a-case-2024-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nagaur News: बाप-बेटी ने सुसाइड नोट लिखकर एक ही फंदे से लगाई फांसी, परिजनों ने नामजद मामला दर्ज कराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nagaur News: बाप-बेटी ने सुसाइड नोट लिखकर एक ही फंदे से लगाई फांसी, परिजनों ने नामजद मामला दर्ज कराया
Tue, 09 Jul 2024 03:43 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Tue, 09 Jul 2024 03:43 PM IST
सार
नागौर जिले के गायलेली गांव में एक बाप-बेटी ने फंदा डालकर आत्महत्या कर ली। इस संबंध में पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है। सुसाइड नोट के आधार पर मृतकों के परिजनों ने पुलिस में नामजद मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नागौर के जायल उपखंड में बड़ी खाटू थाना इलाके के गायलेली गांव में मृतक श्री राम पुत्र चेनाराम (60) और उसकी 17 वर्षीय नाबालिग बेटी ने एक ही फंदे से फांसी लगा ली। सूचना मिलते ही खाटू थाना पुलिस और नागौर जिला पुलिस अधीक्षक नारायण टोगस सहित पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
परिजनों ने जिला पुलिस अधीक्षक को मामले में नामजद लोगों के खिलाफ लिखित में शिकायत दी है। फिलहाल पुलिस ने दोनों के शवों को उप जिला चिकित्सालय की मोर्चरी में
विज्ञापन
रखवाया है। दर्ज शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।