फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Nagaur News: Customs department seized cash and gold worth Rs 30 lakh from jewelery shop.

Nagaur News: डीडवाना में ज्वेलरी शॉप पर कस्टम विभाग का छापा, 30 लाख की नकदी सहित भारी मात्रा में सोना जब्त

Wed, 22 May 2024 09:50 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Wed, 22 May 2024 09:50 PM IST
सार

गुदड़ी बाजार स्थित एक ज्वेलर्स की दुकान पर कस्टम विभाग ने कार्रवाई करते हुए 30 लाख रुपये नकद और भारी मात्रा में सोना जब्त किया गया है। 

विज्ञापन
Nagaur News: Customs department seized cash and gold worth Rs 30 lakh from jewelery shop.
जब्त किए माल को सील करती पुलिस टीम। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

डीडवाना के गुदड़ी बाजार स्थित एक ज्वेलर्स की दुकान पर आज कस्टम विभाग की टीम ने छापा मारकर बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। कस्टम विभाग की टीम ने यहां से 30 लाख रुपये की नकदी सहित भारी मात्रा में सोना भी जब्त किया। दो ज्वेलर्स को भी हिरासत में लिया है। 

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि गत दिनों कस्टम विभाग की टीम ने जयपुर एयरपोर्ट पर तस्करों पर कार्रवाई करते हुए अवैध सोना जब्त किया था। इस कार्रवाई में एक व्यक्ति को पकड़ा गया था। इस व्यक्ति से जानकारी मिली थी कि उसने सोने का लेनदेन डीडवाना के दो ज्वेलर्स से किया गया था। इस पर आज सुबह कस्टम विभाग के सुप्रीटेंड मनोज कुमार एवं भंवर सिंह के नेतृत्व में विभाग की टीम अचानक डीडवाना पहुंची और छापा मारा। 
विज्ञापन


इसके अलावा एक टीम ने ज्वेलर्स के घर पर भी छापा मारा। ये कार्रवाई पूरे दिन तक चलती रही। इस मौके पर एक ज्वेलर्स उमेश ने कुछ सोना नागौर में एक व्यक्ति को बेचा था, जिस पर टीम उमेश को नागौर ले गई, जहां से सोना जब्त कर वापस डीडवाना लाया गया। इस दौरान मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। इसके चलते स्थानीय पुलिस को भी मौके पर बुलाया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि इस कार्रवाई के बारे में विभाग के अधिकारियों ने मीडिया को किसी भी तरह की कोई जानकारी नहीं दी, लेकिन बताया जा रहा है कि इस कार्रवाई के दौरान 30 लाख रुपये नकद और भारी मात्रा में  सोना जब्त किया गया है। वहीं, उमेश मराठा और विक्रम मराठा नामक दो ज्वेलर्स को हिरासत में लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed