फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Nagaur News: CET exam is being conducted in two shifts at 22 exam centres, three days academic holiday

Nagaur News : 22 परीक्षा केंद्रों पर दो पारियों में आयोजित हो रही है सीईटी परीक्षा, तीन दिन का शैक्षणिक अवकाश

Tue, 22 Oct 2024 04:28 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर Published by: प्रिया वर्मा Updated Tue, 22 Oct 2024 04:28 PM IST
सार

जिले के 22 परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच दो पारियों में सीईटी परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। परीक्षा के चलते इन केंद्रों पर तीन दिन का शैक्षणिक अवकाश घोषित किया गया है।

विज्ञापन
Nagaur News: CET exam is being conducted in two shifts at 22 exam centres, three days academic holiday
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड जयपुर द्वारा समान पात्रता परीक्षा (सीईटी) सीनियर सेकंडरी स्तर -2024 नागौर जिला मुख्यालय पर सुबह सात बजे से आयोजित हो रही है। ये परीक्षा तीन दिन तक यानी 22 से 24 अक्टूबर तक चलेगी।दो पारियों में आयोजित हो रही परीक्षा की पहली पारी सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पारी दोपहर 2 से लेकर शाम 6 बजे तक आयोजित होगी। अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्रों पर एक घंटे पूर्व पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन


जिला कलेक्टर अरुण कुमार पुरोहित ने बताया कि राजस्थान चयन बोर्ड जयपुर द्वारा आयोजित सीईटी भर्ती परीक्षा 22 केंद्रों पर दो पारियों में आयोजित हो रही है। परीक्षा के लिए केंद्र पर पहुंचने के लिए एक घंटा पूर्व पहुंचने की अपील की गई है ताकि जांच में समय खराब न हो। परीक्षार्थियों को कड़ी जांच-पड़ताल के बाद परीक्षार्थियों को केंद्र में प्रवेश दिया गया है। साथ ही प्रत्येक परीक्षा केंद्र में उड़न दस्ते औचक निरीक्षण कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed