फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Nagaur News: Assistant AO asked for bribe in return for issuing ACP orders, ACB team arrested him red handed

Nagaur News: एसीपी के आदेश जारी करवाने के एवज में मांगी रिश्वत, एसीबी टीम ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया

Fri, 17 May 2024 08:45 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर Published by: प्रिया वर्मा Updated Fri, 17 May 2024 08:45 AM IST
सार

एसीबी टीम ने नागौर में जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के सहायक प्रशासनिक अधिकारी को दलाल के साथ रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। इन्होंने एक व्यक्ति से उसकी 18 साल की सेवा पूरी होने पर एसीपी के आदेश जारी करवाने के लिए घूस मांगी थी

विज्ञापन
Nagaur News: Assistant AO asked for bribe in return for issuing ACP orders, ACB team arrested him red handed
पकड़े गए घूसखोर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अपनी 18 साल की सेवा पूर्ण होने पर एसीपी (चयनित वेतनमान) के आदेश जारी करवाने पहुंचे एक व्यक्ति से जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के सहायक प्रशासनिक अधिकारी और एक अन्य व्यक्ति ने दो हजार रुपये रिश्वत की मांग की। पीड़ित की शिकायत पर एसीबी की टीम ने दोनों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार परिवादी ने नागौर की एसीबी इकाई को शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें उसने बताया कि उसकी 18 वर्ष की सेवा पूर्ण होने पर एसीपी (चयनित वेतनमान) के आदेश जारी करवाने के लिए उम्मेदसिंह, सहायक प्रशासनिक अधिकारी ने दो हजार रुपयों की मांग की। 
विज्ञापन


मामले में एएसपी श्रीमती कल्पना सोलंकी के नेतृत्व में शिकायत का सत्यापन किया जाकर आरोपी उम्मेदसिंह, सहायक प्रशासनिक अधिकारी कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी तथा शुभम गहलोत को नागौर शहर के बीकानेर रोड स्थित होटल सालासर दरबार टी-स्टाल से 2 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। एसीबी के उपमहानिरीक्षक रणधीर सिंह ने आरोपियों से पूछताछ कर मामले को भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान जारी कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed