{"_id":"6727a88bec18a16d180c8973","slug":"nagaur-news-77-kg-doda-poppy-kept-in-the-house-for-drug-smuggling-seized-accused-absconds-2024-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nagaur News : मादक पदार्थों की तस्करी के लिए घर में रखा 77 किलो डोडा पोस्त जब्त, भनक लगते ही आरोपी हुआ फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nagaur News : मादक पदार्थों की तस्करी के लिए घर में रखा 77 किलो डोडा पोस्त जब्त, भनक लगते ही आरोपी हुआ फरार
Sun, 03 Nov 2024 10:15 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Sun, 03 Nov 2024 10:15 PM IST
सार
पुलिस ने खींवसर उपचुनावों में मादक पदार्थों की तस्करी के लिए घर में रखा 77 किलो डोडा पोस्त जब्त किया है। इस दौरान आरोपी मौके से फरार हो गया। जब्त किए गए मादक पदार्थ की कीमत 11 लाख 60 हजार रुपये बताई गई है।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नागौर पुलिस ने खींवसर उपचुनाव चुनाव को लेकर बड़ी कार्रवाई करते हुए खींवसर विधानसभा क्षेत्र के पांचौड़ी थाना इलाके के भोमासर गांव में मुकनाराम उर्फ मुकेश पुत्र सुखराम जाट घर से 11.60 लाख रुपये का अवैध डोडा पोस्त जब्त किया। इस दौरान आरोपी मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि उपचुनाव के दौरान अवैध मादक पदार्थ डोडा पोस्त की तस्करी करने के इरादे से आरोपी ने अपने घर में 11 लाख 60 हजार रुपये के डोडा पोस्त को घर में छुपाकर रखा था। मुखबिर से सूचना मिलते ही पांचौड़ी थाना पुलिस ने अचानक दबिश दी लेकिन आरोपी को जैसे ही पुलिस की भनक लगी वह मौके से फरार हो गया। पुलिस ने उसके घर से 77 किलो 290 ग्राम डोडा पोस्त बरामद किया है।
विज्ञापन
थाना अधिकारी हरजीराम ने बताया कि मुखबिर सूचना मिलने के बाद आरोपी के घर पर दबिश दी गई, जिसमें आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मौके से प्लास्टिक के पांच कट्टों में भरा 77.290 किलोग्राम डोडा पोस्त जब्त किया है, जिसकी बाजार में कीमत 11.60 लाख रुपये है। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन