{"_id":"651e7175e811f9eec50b0d0a","slug":"nagaur-mla-s-missing-driver-case-reaches-supreme-court-2023-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nagaur: विधायक के लापता ड्राइवर का मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट; बढ़ सकती हैं मिर्धा की मुश्किलें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nagaur: विधायक के लापता ड्राइवर का मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट; बढ़ सकती हैं मिर्धा की मुश्किलें
Thu, 05 Oct 2023 01:49 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Thu, 05 Oct 2023 01:49 PM IST
सार
लापता ड्राइवर के पिता का आरोप है कि राजनीतिक दबाव के कारण पुलिस ने निष्पक्ष जांच नहीं की। मुख्य संदिग्ध विधायक विजयपाल मिर्धा से पूछताछ तक नहीं की गई।
विज्ञापन
विधायक के लापता ड्राइवर का मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रिछपाल मिर्धा के बेटे एवं नागौर की डेगाना सीट से विधायक विजयपाल मिर्धा के ड्राइवर ताराचंद के लापता होने का मामला अब सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। इस मामले में सुप्रीम कोर्ट के दखल के बाद मिर्धा की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।
विज्ञापन
ड्राइवर के पिता देवाराम ने सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिका में आरोप लगाया है कि राजनीतिक दबाव के कारण पुलिस ने निष्पक्ष जांच नहीं की है। यहां तक कि मामले के मुख्य संदिग्ध विधायक विजयपाल मिर्धा से पूछताछ तक नहीं की।
विज्ञापन
विधायक के ड्राइवर के रहस्यमय तरीके से गायब होने का मामला नागौर और राजस्थान की राजनीति में सुर्खियों में रहा था। कुछ स्थानीय सामाजिक संगठनों एवं बीजेपी के नेताओं ने इस मामले में विजयपाल मिर्धा की भूमिका की जांच के लिए बड़ा आंदोलन भी किया था।
विज्ञापन
अब जबकि गायब हुए ड्राइवर ताराचंद के पिता ने न्याय के लिए देश की सर्वोच्च अदालत में गुहार लगाई है, तब मिर्धा परिवार की राजनीतिक मुश्किलें बढ़ सकती हैं। मिर्धा चुनाव की घोषणा से पहले बीजेपी में जाने की कोशिश भी कर रहे हैं, लेकिन इस विवाद के बाद बीजेपी नेतृत्व रिछपाल मिर्धा को पार्टी में लाकर कोई जोखिम मोल नहीं लेना चाहता है।