फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Nagaur Hurt by small thefts he started robbing ATMs in Sune area accused was caught by police

Nagaur News: छोटी चोरियों से आहत होकर शुरू कर दी सुने इलाके के एटीएम लूटना, आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे

Wed, 20 Mar 2024 10:50 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 20 Mar 2024 10:50 PM IST
सार

नागौर जिले में छोटी चोरियों से आहत होकर चोर ने सुने इलाके के एटीएम लूटना शुरू कर दिया। ऐसे में आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गया।

विज्ञापन
Nagaur Hurt by small thefts he started robbing ATMs in Sune area  accused was caught by police
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नागौर की श्री बालाजी थाना पुलिस ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना इलाके से चार महीने पूर्व हुए एसबीआई के एटीएम को लूटकर 24 लाख 26 हजार 100 रुपये ले जाने वाले आरोपी नरेश उर्फ़ दिनेश कुमार (27) पुत्र रामकिशन जाति मीणा निवासी बाजोली जिला अलवर को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, आरोपी ने इस वारदात से ठीक दो महीने पूर्व खींवसर थाना इलाके के बिरलोखा से एटीएम को तोड़कर करीब 31 लाख 76 हजार रुपये निकाल लिए।

विज्ञापन


नागौर के श्री बालाजी थाना इलाके के जोधियासी गांव में स्थित एसबीआई बैंक के एटीएम को अपनी गाड़ी के पीछे बांधकर उखाड़ कर अपने साथ लेकर आरोपी बोलेरो गाड़ी में डालकर अपने साथ ले गए। पहले बदमाशों ने एटीएम से तोड़फोड़ की। लेकिन जब सक्सेस नहीं हुए, तब उन्होंने एटीएम को अपनी गाड़ी के पीछे बांधकर खींचकर अपने साथ पूरा एटीएम लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन


आरोपी 27.12.2023 की रात में जोधियासी गांव का एटीएम अपने साथ लेकर फरार हो गए। एटीएम में 24 लाख 26 हजार सौ रुपये थे। वहीं, 23.09.2023 को खींवसर थाना इलाके के बिरलोका गांव से एटीएम चोरी कर 31 लाख 76,000 रुपये लेकर फरार हो गए। वहीं, नागौर से चोरी करने के बाद चूरू जिले में एटीएम चोरी की वारदात में पुलिस के हत्थे चढ़ गया। आरोपी ने पूछताछ में कई मामलों का खुलासा किया। नागौर पुलिस चूरू पहुंचकर आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उप निरीक्षक श्री बालाजी थाना स्वागत पांडया ने बताया, आज हमने श्री बालाजी थाना इलाके के जोधियासी गांव में एसबीआई के एटीएम को उखाड़ कर अपने साथ ले जाने वाले आरोपी को चूरू से प्रोडक्शन वारंट पर लिया है। आरोपी आदतन चोरी करने की प्रवृत्ति का है। आरोपी के ऊपर पूर्व में चोरी के करीब 8 से 10 मुकदमे हैं। इसके साथ आरोपी ने जोधियासी गांव के एटीएम की वारदात के बाद चूरू में एटीएम चोरी की थी, जिसके तहत आरोपी पुलिस के खाते चढ़ गया और पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया। जहां से न्यायालय ने आरोपी को जेल भेज दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed