फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Nagaur Fighting in one to one feedback congressman kept pushing each other in front of the in charge minister

Nagaur Congress: वन टू वन फीडबैक में मारपीट, प्रभारी मंत्री के सामने कांग्रेसी आपस में करते रहे धक्का-मुक्की

Wed, 30 Aug 2023 02:32 PM IST
लोकेंद्र सिंह चंपावत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर Published by: लोकेंद्र सिंह चंपावत Updated Wed, 30 Aug 2023 02:32 PM IST
सार

कांग्रेस के फीडबैक कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री राजेंद्र यादव और राज्यसभा के सांसद नीरज डांगी कार्यकर्ताओं के बीच नागौर पहुंचे, तो हंगामा हो गया। वन टू वन फिडबैक में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आपस में मारपीट की। 

विज्ञापन
Nagaur Fighting in one to one feedback congressman kept pushing each other in front of the in charge minister
आपस में मारपीट करते कांग्रेस के कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के नागौर में कांग्रेस के वन टू वन फिडबैक में मारपीट हो गई। मकराना के दावेदारों के समर्थकों में आपस में मारपीट हो गई। पुलिस ने बीच बचाव कर दोनों गुटों को छुड़ाया। इस दौरान प्रभारी मंत्री राजेंद्र यादव और राज्यसभा सांसद नीरज डांगी ने कार्यकर्ताओं से फीडबैक लिया। इस दौरान भी हंगामा चलता रहा।

विज्ञापन


नागौर के सर्किट हाउस में कांग्रेस के चुनाव समिति के सदस्य फीडबैक का कार्यक्रम हंगामे की भेंट चढ़ गया। मकराना के दो गुटों के बीच मारपीट हो गई।  पुलिस ने बीच बचाव कर दोनों गुटों को अलग कर मामला शांत किया। इसके बाद फीडबैक लेने के लिए आए दोनों नेता निकल गए। 
विज्ञापन


कांग्रेस के दावेदारों से फीडबैक लेने के लिए आज नागौर पहुंचे प्रभारी मंत्री राजेंद्र यादव और राज्यसभा के सांसद नीरज डांगी ने फीडबैक लिया। लेकिन फीडबैक का यह पूरा कार्यक्रम हंगामे की भेंट चढ़ गया। फीडबैक लेने के दौरान सबसे पहले सामूहिक रूप से कांग्रेस के नेताओं और दावेदारों से दोनों नेताओं ने संवाद किया। इसके बाद सर्किट हाउस के एक कमरे में वन टू वन सवांद शुरू किया गया। इस दौरान वन टू वन संवाद के दौरान भी भीड़ कमरे में चली गई। इस दौरान अपने-अपने नेताओं के समर्थन में नारे लगाते रहे और हंगामा होता रहा। इसके बाद फीडबैक का कार्यक्रम लगभग पूरा हो गया। नीरज डांगी और राजेंद्र यादव बाहर निकलने लगे, इसी दौरान मकराना के दो गुटों के बीच मारपीट हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


गनीमत रही कि पुलिस मौके पर मौजूद थी और तुरंत ही मामला संभाल लिया। अचानक कांग्रेस के दावेदारों के दो गुटों के बीच थापा-मुक्की और मारपीट हो ही गई। वहीं, फीडबैक का यह तो पूरा कार्यक्रम दोपहर बाद शुरू हुआ और शाम सात बजे तक फीडबैक का कार्यक्रम चला। इस दौरान रह-रहकर हंगामा होता रहा। समर्थक नेताओं के समर्थक नारे लगाते रहे और कमरे में घुसने के लिए एक दूसरे से उलझते रहें। जैसे- तैसे फीडबैक लिया और अंत में नागौर विधानसभा का फीडबैक लेना बचा गया लेकिन इससे पहले ही मकराना के गुटों के बीच मारपीट हो गई। इसके बाद नीरज डांगी वह राजेंद्र यादव सर्किट हाउस से निकल गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed