फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Nagaur: Elder brother assaulted sister-in-law over argument over tea, died during treatment, accused arrested

Nagaur : चाय के लिए भाभी से कहासुनी होने पर बड़े भाई ने की मारपीट, इलाज के दौरान हुई मौत, आरोपी गिरफ्तार

Mon, 22 Jul 2024 03:14 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर Published by: प्रिया वर्मा Updated Mon, 22 Jul 2024 03:14 PM IST
सार

जिले के खींवसर थाना क्षेत्र के कांटिया गांव में भाभी के साथ हुई कहासुनी के बाद अपने सगे भाई के साथ हुई मारपीट में छोटे भाई की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। पुलिस ने इस संबंध में आज आरोपी बड़े भाई को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन
Nagaur: Elder brother assaulted sister-in-law over argument over tea, died during treatment, accused arrested
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीती 27 जून को अपने ही खेत में सो रहे छोटे भाई खेराजराम के साथ बड़े भाई लक्ष्मणराम ने चाय को लेकर भाभी के साथ हुए विवाद के चलते जमकर मारपीट की, जिससे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। खींवसर थाना पुलिस ने आरोपी लक्ष्मण राम जाट को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार खींवसर थाना इलाके के कांटिया गांव के रहने वाले धन्नाराम पुत्र भूराराम ने 29 जून को खींवसर थाने में एक लिखित रिपोर्ट दी थी, जिसमें उसने बताया था कि मेरा बेटा खेराजराम  (22) 27 जून को खेत में बने कमरे में सो रहा था। उसी दौरान मेरे बड़े बेटे लक्ष्मण राम ने उसके साथ गंभीर मारपीट की। दरअसल रात में चाय की बात को लेकर खेराजराम की अपनी भोजाई के साथ कहासुनी हो गई। लक्ष्मण उस समय घर पर नहीं था। देर रात लक्ष्मण घर पहुंचा तो उसने खेराजराम के साथ गंभीर मारपीट की, जिससे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन


पिता की रिपोर्ट के आधार पर मृतक खेराजराम के बड़े भाई लक्ष्मण जाट के खिलाफ मारपीट और जानलेवा हमला करने के आरोप में पिता की रिपोर्ट पर पुलिस ने आईपीसी की धारा 458, 307/34 में प्रकरण दर्ज  कर आरोपी लक्ष्मण राम पुत्र धनाराम जाट को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed