फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Nagaur Crime Greed to get 60 lakh turtle for six lakh rupees refused to buy then looted lakhs of rupees

Nagaur Crime: 60 लाख का कछुआ छह लाख रुपये में दिलवाने का दिया लालच, खरीदने से मना किया तो लाखों रुपये लूट लिए

Thu, 20 Jul 2023 10:02 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 20 Jul 2023 10:02 PM IST
सार

Nagaur Crime: नागौर जिले में 60 लाख का कछुआ छह लाख रुपये में दिलवाने का लालच दिया गया। बाद में जब खरीदने से मना किया तो खरीदार से चार लाख रुपये से अधिक लूट लिए। मकराना सीओ सर्किल पुलिस ने एक महिला सहित दो आरोपियों को पकड़ा है।

विज्ञापन
Nagaur Crime Greed to get 60 lakh turtle for six lakh rupees refused to buy then looted lakhs of rupees
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नागौर जिले में 60 लाख रुपये का कछुआ छह लाख रुपये में दिलवाने का लालच देने व कछुआ खरीदने से मना करने पर मारपीट कर चार लाख 35 हजार रुपये लूटकर ले जाने का एक मामला सामने आया है। मामले में मकराना सीओ सर्किल पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को 12 घंटे में ही गिरफ्तार कर लूट के चार लाख रुपये व घटना में प्रयुक्त कार को जब्त कर लिया है।

विज्ञापन


मकराना पुलिस उपाधीक्षक भवानी सिंह शेखावत ने बताया कि मोड़ी चारण निवासी प्रेमाराज कस्वा पुत्र गणेशाराम जाट ने पिलवा थाना पर रिपोर्ट दी थी कि 19 जुलाई बुधवार को उसके पास एक फोन आया। उसे एक कछुए का फोटो भेजकर बताया कि यह नर कछुआ है, जो 60 लाख रुपये में बिकता है। उसके मिलने वाले के पास कछुआ है, जिसे वो परिवादी को छह लाख रुपये में दिलवा देगा और आगे 10 दस लाख रुपये में बेच देना।
विज्ञापन


परिवादी लालच में आ गया और आरोपी बनवारी ने उसे लुणीयास व घाणा के बीच हनुमानथड़ा स्कूल के पास बुलाया। परिवादी चार लाख 35 हजार रुपये लेकर आरोपी के बताए स्थान पर पहुंच गया। जहां आरोपी आरजे 32 यूबी 0200 नंबर की एक स्कॉर्पियो कार लेकर आए और उसके आगे लगा दी। कार में से मिठड़ी निवासी 25 वर्षीय आरोपी बनवारी पुत्र गंगाराम बनबागरिया व उसकी 24 वर्षीय पत्नी संज्या तथा सुरेरा दातारामगढ़ निवासी पप्पू कुमार पुत्र ज्ञानाराम जाट उतरे। आरोपियों ने उससे कछुए की बात की तो उसने कछुआ लेने से मना कर दिया, जिस पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट कर उसके बैग में रखे चार लाख 35 हजार रुपये लूटकर भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले की गंभीरता को देखते हुए तुंरत नाकाबंदी करवाई गई। इस दौरान मंगलाना चौकी के पुलिस कर्मियों ने तीनों को मंगलाना टोल नाके के पास रुकवाकर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों से लूट के चार लाख रुपये भी बरामद कर लिए। पुलिस टीम में थानाधिकारी मकराना प्रमोद कुमार शर्मा सहित मंगलाना चौकी कांस्टेबल लतीफ खां, विनोद कुमार मीणा, प्रकाश, लक्ष्मण मीणा, वृत मकराना हेड कांस्टेबल आमीर असलम, नरपत बुलड़क शामिल रहे। कार्रवाई में लतीफ खां और विनोद कुमार का विशेष योगदान रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed