फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Nagaur Case of murder two youths DGP gave instructions for immediate action ADG Dinesh MN leaves for Kuchaman

Nagaur: दो युवकों के हत्याकांड का मामला, DGP ने दिए तत्काल कार्रवाई के निर्देश, ADG दिनेश MN कुचामन रवाना

Wed, 30 Aug 2023 01:09 PM IST
लोकेंद्र सिंह चंपावत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर Published by: लोकेंद्र सिंह चंपावत Updated Wed, 30 Aug 2023 01:09 PM IST
सार

राजस्थान में दो युवकों के हत्याकांड को लेकर DGP उमेश मिश्रा ने सख्त निर्देश दिए है। जिसको लेकर ADG क्राइम दिनेश एमएन को कुचामन रवाना कर जल्द मामले का खुलासा करने के निर्देश दिए है।

विज्ञापन
Nagaur Case of murder two youths DGP gave instructions for immediate action ADG Dinesh MN leaves for Kuchaman
घटनास्थल पर मौजूद पुलिसकर्मी मामले की जांच करते हुए - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के पुलिस महानिदेशक उमेश मिश्रा के निर्देश पर एडीजी क्राइम दिनेश एमएन कुचामन के लिए रवाना हो गए हैं। दो दलित युवकों की होटल पर झगड़े के बाद हुई हत्या के मामले में हत्यारों की होगी जल्द गिरफ्तारी कर मामले का खुलासा करने के निर्देश डीजीपी ने दिए हैं।

विज्ञापन


राजस्थान पुलिस के डीजीपी उमेश मिश्रा के मुताबिक नागौर के कुचामन के राणासर गांव के पास एक गाड़ी से कुचलकर की गई दो युवकों की हत्या के मामले में पुलिस ने तीन संदिग्ध आरोपियों को डिटेन कर लिया है। आरोपियों ने मृतक युवकों की बाइक को कई बार टक्कर मारी थी। इस कारण कुचलने से दो युवकों की मौत हो गई और एक घायल है। वारदात में गंभीर घायल युवक को जयपुर रेफर कर दिया गया है और इसका इलाज किया जा रहा है। इस वारदात में परबतसर के बिदियाद गांव के निवासी राजू और चुन्नीलाल की मौके पर मौत हो गई, जबकि तीसरा युवक कृष्णाराम गंभीर रूप से घायल है। पुलिस आईजी लता मनोज कुमार सहित कुचामन सिटी के आला पुलिस अफसर घटनास्थल पर मौजूद हैं। आरोपियों की तलाश के लिए पूरे क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज पुलिस खंगाल रही है। उम्मीद है जल्द ही आरोपी  गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन


क्या है पूरा मामला ?
राणासर गांव के नजदीक कैम्पर गाड़ियों से कुचलकर दो युवकों की हत्या कर दी गई। जबकि एक युवक घायल है। हमले में गंभीर घायल युवक को कुचामन से जयपुर रैफर कर दिया गया है। मृतक युवक परबतसर के बिदियाद के निवासी हैं। जो मौलासर में आयोजित मेला देखकर लौट रहे थे। जिनकी रास्ते मे होटल और मामूली कहासुनी के बाद कैंपर गाड़ी चढ़ाकर हत्या कर दी गई। आरोपियों ने पीछाकर बाइक को बार बार टक्कर मारकर ये हमला किया। पुलिस ने मृतकों के शव कुचामन अस्पताल की मोर्चरी में रखवाए हैं। घटना को लेकर दलित समाज में भारी रोष है। एसपी प्रवीण कुमार नुनावत भी मौके पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपियों ने इतनी बेदर्दी से दलित युवकों पर को कुचला कि उनके शव बुरी तरह क्षत विक्षत हो गए। घटना में मृतक युवकों के हाथ पैर तक कट कर अलग हो गए। मृतकों की पहचान परबतसर क्षेत्र के बिदियाद गांव निवासी राजूराम और चुन्नीलाल के रूप में हुई है, जबकि घायल किशनाराम का गंभीर अवस्था में उपचार जारी है। पुलिस को मौके से हाईवे किनारे दोनों मृतकों के शव मिट्टी में पड़े मिले, जबकि वहीं पर दुर्घटनाग्रस्त बाइक भी पड़ी मिली। साथ मौके पर ही गाड़ियों के टायरों के निशान भी मिले। पुलिस ने बीती रात को ही आरोपियों को पकड़ने के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया था। दूसरी और घटना को लेकर दलित समाज में भारी आक्रोश व्याप्त हो गया। भारी संख्या में दलित समाज के लोग कुचामन के राजकीय अस्पताल के बाहर एकत्रित हो गए और घटना को लेकर आक्रोश जताया। साथ ही आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। फिलहाल स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed