फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Nagaur After 58 Years Together The Wife lost life Seeing Her Husband dead Body, Two Daughters Performed The Funeral Rituals

एक ही चिता पर अंतिम संस्कार: पति का शव देखते ही पत्नी ने भी त्यागा प्राण, ग्रामीणों ने कहा- दोनों में अटूट प्रेम था

Mon, 03 Jan 2022 11:50 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर Published by: संजीव कुमार झा Updated Mon, 03 Jan 2022 11:50 AM IST
सार

78 साल के बुजुर्ग आदमी को सांस की दिक्कत थी। उन्हें पहले नागौर और फिर जोधपुर इलाज के लिए ले जाया गया जहां सुबह 4 बजे उनकी मौत हो गई। 

विज्ञापन
Nagaur After 58 Years Together The Wife lost life Seeing Her Husband dead Body, Two Daughters Performed The Funeral Rituals
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

राजस्थान के नागौर से एक भावुक कर देने वाली घटना सामने आई है। दरअसल, यहां एक पत्नी ने पति का शव देखते ही प्राण त्याग दिया। बताया जाता है कि दोनों की शादी 58 साल पहले हुई और इतने लंबे समय का साथ छूटने का सदमा वह बर्दाश्त नहीं कर पाईं।

विज्ञापन


78 साल के बुजुर्ग को सांस लेने की समस्या
परिजन के अनुसार 78 साल के बुजुर्ग को कुछ दिनों से सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। शनिवार को जब अचानक तबीयत बिगड़ी तो उन्हें पहले नागौर और फिर जोधपुर इलाज के लिए ले जाया गया, जहां सुबह चार बजे उनकी मौत हो गई। शव सुबह 8 बजे घर पहुंचा। शव देखते ही पत्नी को जोरदार सदमा लगा और मौत हो गई।
विज्ञापन


शादीशुदा बेटियों ने दी मुखाग्नि
परिजनों के अनुसार बुजुर्ग दंपती को कोई बेटा नहीं है। केवल दो बेटियां ही हैं। इसके चलते दोनों बेटियों ने ही अर्थी को कंधा दिया। एक ही चिता पर माता-पिता को मुखाग्नि दी गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों ने कहा- दोनों में अटूट प्रेम था
मृतक राणाराम सेन का करीब 58 साल पहले भंवरी देवी के साथ शादी हुई थी। ग्रामीणों ने बताया कि दोनों में अटूट प्रेम था। दोनों हमेशा एक साथ रहते थे और अब एक साथ दुनिया छोड़ी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed