फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Nagaur: A heartless shopkeeper molested school girls, matter turned upside down, they were beaten up fiercely

Nagaur : दिलफेंक दुकानदार ने की स्कूली लड़कियों के साथ छेड़छाड़, उल्टा पड़ा मामला, जमकर हुई धुनाई

Sat, 31 Aug 2024 11:28 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर Published by: प्रिया वर्मा Updated Sat, 31 Aug 2024 11:28 PM IST
सार

मोबाइल की दुकान पर रिचार्ज कराने गई स्कूल की लड़कियों के साथ छेड़छाड़ कर उन्हें धमकाने के बाद लड़कियों ने दुकानदार की जमकर धुनाई कर दी। मामला कुचामन शहर के सीकर रोड स्थित एक दुकान का बताया जा रहा है। बहरहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Nagaur: A heartless shopkeeper molested school girls,  matter turned upside down, they were beaten up fiercely
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कुचामन शहर के सीकर रोड स्थित एक मोबाइल की दुकान पर स्कूल की लड़कियां दुकानदार से मोबाइल का रिचार्ज कराने आईं, जिस पर दुकानदार ने लड़कियों के साथ गलत शब्दों का उपयोग करते हुए छेड़छाड़ की। लड़कियों की शिकायत पर पुलिस में मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मोबाइल रिचार्ज कराने पहुंची स्कूली लड़कियों के साथ दुकानदार ने एक लड़की का हाथ पकड़कर अश्लील हरकतें कीं और जब दुकानदार से बहस हुई तो उसने उन्हें धमकाना शुरू कर दिया। इसके बाद लड़कियों ने दुकानदार का विरोध करते हुए उसकी धुनाई कर दी। 
विज्ञापन


इसके बाद प्रशासन को सूचना दी गई। कुछ समय बाद पुलिस के आने पर दुकानदार को पुलिस के हवाले कर दिया गया। लड़कियों ने प्रशासन से निवेदन किया है कि आए दिन हो रही ऐसी हरकतों को ध्यान में रखकर दुकानदार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed