फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Nagar van to be built in Khatipura Jaipur Modi government approved 1.11 crores

Jaipur: खातीपुरा में बनेगा 'नगर वन', केंद्र ने 1.11 करोड़ किए स्वीकृत, MP बोहरा बोले- पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

Wed, 22 Mar 2023 06:44 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Wed, 22 Mar 2023 06:44 PM IST
सार

जयपुर वासियों के लिए बड़ी खुशी की बात है कि सिविल लाइंस विधानसभा क्षेत्र के खातीपुरा इलाके में वन विभाग की भूमि पर भारत सरकार अपनी नगर वन योजना के तहत नगर वन बनने जा रहा है।

विज्ञापन
Nagar van to be built in Khatipura Jaipur Modi government approved 1.11 crores
भाजपा सांसद रामचरण बोहरा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जयपुर में नगर वन बनाने के लिए केंद्र सरकार ने किए 1 करोड़ 10 लाख 80 हज़ार रुपए स्वीकृत किए हैं, जिसकी पहली किस्त के रूप में 77.56 लाख रुपए की राशि राज्य सरकार को ट्रांसफर कर दी गई है। जयपुर शहर बीजेपी सांसद रामचरण बोहरा ने दिल्ली में केंद्रीय पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव से मुलाकात कर उन्हें जयपुर में नगर वन बनाने के लिए धन्यवाद दिया।

विज्ञापन


जयपुर में पर्यटन को बढ़ावा और लोगों को रोजगार मिलेगा 
सांसद बोहरा ने कहा कि नगर वन बनने से जयपुर में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और पर्यटन से जुड़े लोगों को रोजगार मिलेगा। इस क्षेत्र में विभिन्न जैविक संपदा है, इससे आने वाले पर्यटक विभिन्न प्रजाति के पेड़ पौधे और पशु पक्षी यहां देख पाएंगे। यहां रैन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम भी लगाया जाएगा। जिससे बरसात के पानी को संचित किया जा सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed