फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Mustard and gram procurement on MSP starts in Rajasthan from April 1 Minister Udaylal Anjana

Rajasthan: MSP पर कल से सरसों और चना खरीद शुरू, 94 हजार से ज्यादा किसानों ने कराया रजिस्ट्रेशन

Fri, 31 Mar 2023 09:23 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Fri, 31 Mar 2023 09:23 PM IST
सार

सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना ने बताया कि तय खरीद केंद्रों पर सरसों 5450 और चना 5335 रुपये के समर्थन मूल्य पर किसानों से खरीदा जाएगा। खरीदी की शुरुआत शनिवार एक अप्रैल से हो रही है।

विज्ञापन
Mustard and gram procurement on MSP starts in Rajasthan from April 1 Minister Udaylal Anjana
एमएसपी पर होगी सरसों और चना की खरीदी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना ने शुक्रवार को बताया कि 1 अप्रैल से सरसों और चने की समर्थन मूल्य (MSP) पर खरीद शुरू की जाएगी। इसके लिए 20 मार्च से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू किया जा चुका है। अभी तक 94 हजार से ज़्यादा किसानों ने ई-मित्र या संबंधित खरीद केन्द्र ग्राम सेवा सहकारी समिति और क्रय विक्रय सहकारी समिति के माध्यम से उपज बेचान के लिए रजिस्ट्रेशन किया है।

विज्ञापन


भारत सरकार ने चना का 6.65 लाख मीट्रिक टन, सरसों खरीद का 15.19 लाख मीट्रिक टन लक्ष्य दिया
आंजना ने बताया कि समर्थन मूल्य पर रबी सीजन 2023-24 में भारत सरकार की ओर से राज्य में चना खरीद का 6.65 लाख मीट्रिक टन और सरसों खरीद का 15.19 लाख मीट्रिक टन लक्ष्य दिया गया है। सरसों के लिए 634 और चना के लिए 634 खरीद केन्द्र बनाए गए हैं। सरसों बेचान के लिए 34 हजार 47 किसानों और चना के लिए 60 हजार 47 किसानों ने ऑनलाइन राजिस्ट्रेशन कराया है।
विज्ञापन


सरसों 5450 रुपए और चना 5335 रुपए के MSP पर खरीदा जाएगा 
सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना ने बताया कि तय खरीद केन्द्रों पर सरसों 5450 रुपए और चना 5335 रुपए के समर्थन मूल्य पर किसानों से खरीदा जाएगा। उन्होंने कहा कि तुलाई के समय किसी तरह की असुविधा से बचने के लिए उपज को तय एफएक्यू मापदण्डों के अनुसार तैयार कर लाएं। उन्होंने कहा कि किसानों को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, उपज के बेचान और भुगतान के संबंध किसी प्रकार की समस्या न हो, तो टोल फ्री नम्बर 18001806001 पर फोन कर समस्या का समाधान कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed