{"_id":"65b3dab7eac4e35cf20b26f5","slug":"muslim-youth-posted-provocative-post-on-social-media-in-sirohi-2024-01-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: समुदाय विशेष के युवक ने सोशल मीडिया पर लिखा- जब वक्त हमारा आएगा... फिर थाने पहुंच गया मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: समुदाय विशेष के युवक ने सोशल मीडिया पर लिखा- जब वक्त हमारा आएगा... फिर थाने पहुंच गया मामला
Fri, 26 Jan 2024 10:52 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
Published by: उदित दीक्षित
Updated Fri, 26 Jan 2024 10:52 PM IST
सार
पुलिस ने आरोपी युवक से पोस्ट के बारे में पूछताछ की तो उसने पहले अनभिज्ञता जताई। लेकिन, सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपी और उसके परिजनों ने गलती स्वीकार कर ली गई। इसके बाद उन्होंने लिखित में माफीनामा भी दिया गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सिरोही जिले के आबूरोड में समुदाय विशेष के एक युवक ने सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट डाल दी। इससे दिनभर गहमागहमी बनी रही। मामला सामने आने के बाद भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष एडवोकेट दिनेश खंडेलवाल और विश्व हिंदू परिषद के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष हरेंद्र सिंह आबूरोड शहर पुलिस थाने पहुंचे। उन्होंने पोस्ट पर आपत्ति जताते हुए कारवाई कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
हिंदू समाज प्रतिनिधियों ने कहा कि इस प्रकार की आपत्तिजनक और भड़काऊ पोस्ट डालने से शहर का सांप्रदायिक सद्भाव बिगड़ सकता है। शिकायतकर्ताओं की मौजूदगी में पुलिस ने भड़काऊ पोस्ट डालने वाले युवक और उसके परिजनों को थाने बुलया। उसके साथ समुदाय विशेष के वरिष्ठ लोग और जनप्रतिनिधि भी थाने पहुंचे।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी युवक से पोस्ट के बारे में पूछताछ की तो उसने पहले अनभिज्ञता जताई। लेकिन, सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपी और उसके परिजनों ने गलती स्वीकार कर ली गई। इसके बाद उन्होंने लिखित में माफीनामा भी दिया गया।
विज्ञापन
वहीं, शिकायतकर्ताओं ने सांप्रदायिक सद्भाव बनाए रखने के लिए ऐसे मामलों में ठोस कदम उठाने की मांग की है। वहीं, मामले को लेकर आबूरोड शहर थाना अधिकारी बलभद्र सिंह से संपर्क करने की कोशिश की गई तो उन्होंने कॉल अटेंड नहीं किया। जानकारी के अनुसार इस मामले में तीन लोगों को शांतिभंग में गिरफ्तार किया गया है। वहीं, पुलिस का कहना है कि लिखित रिपोर्ट मिलने के बाद आवश्यकता अनुसार कारवाई की जाएगी।