{"_id":"64885d0bdb48e7cf5c09b6e5","slug":"muslim-man-converted-to-marry-girlfriend-filed-application-in-high-court-to-get-his-wife-back-rajasthan-2023-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Love Marriage: फैज ने साहिल चौधरी बनकर की लव मैरिज, HC में याचिका दायर कर कहा- 'मुझे मेरी पत्नी वापस चाहिए'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Love Marriage: फैज ने साहिल चौधरी बनकर की लव मैरिज, HC में याचिका दायर कर कहा- 'मुझे मेरी पत्नी वापस चाहिए'
Tue, 13 Jun 2023 11:17 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Tue, 13 Jun 2023 11:17 PM IST
सार
मुंबई के रहने वाले एक मुस्लिम यवुक को हिंदू लड़की से प्यार हो गया। लड़की के परिजन अंतरजातीय विवाह को तैयार नहीं थे, इसके बाद युवक ने हिंदू धर्म अपनाकर युवती से शादी कर ली। युवक का आरोप है कि उसकी पत्नी को उसके परिजनों ने बंधक बना रखा है, वो उसकी दूसरी शादी करना चाहते हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के एक जिले की रहने वाले युवती मुंबई के एक कॉलेज में पढ़ती थी। इसी कॉलेज में मुंबई का रहने वाला एक युवक भी पढ़ता था। एक कॉलेज में पढ़ते हुए दोनों को प्यार हो गया। लेकिन, लड़का मुस्लिम था, ऐसे में लड़की ने उससे कहा कि उसके परिजन अंतरजातीय विवाह के लिए तैयार नहीं होंगे।
विज्ञापन
ये सुनने के बाद युवक ने लड़के ने मुस्लिम धर्म छोड़कर हिंदू धर्म अपना लिया और प्रेमिका के साथ शादी कर ली। बेटी के शादी करने की बात जैसे ही प्रेमिका के परिजनों पता चली, तो वे उसे राजस्थान लेकर आ गए। अब युवती के पति ने कोर्ट में याचिका दायर कर पत्नी की कस्टडी दिलाने की बात कही है।
विज्ञापन
22 साल के साहिल चौधरी ने मुंबई हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। अपनी याचिका में उसने कहा कि उसकी पत्नी को उसके परिजनों ने जबरदस्ती बंधक बना रखा है। वो मेरे साथ रहना चाहती है, इसलिए उसे अदालत में पेश कराया जाए। सोमवार को मामले में सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट की बेंच ने बीकानेर नया नगर थाना पुलिस को युवती को 20 जून को अदालत में पेश करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
क्या है पूरा मामला?
हाईकोर्ट में याचिका दायर करने वाले साहिल चौधरी का नाम पहले फैज अंसारी था। साल 2017 में वह नेहा (बदला हुअना) से मिला था। इस दौरान दोनों एक ही कॉलेज में पढ़ते थे। मुलाकात के बाद दोनों में दोस्ती हुई फिर वो प्यार में बदल गई। इसके बाद दोनों ने शादी करने का फैसला किया। लेकिन, नेहा के परिजन दूसरे धर्म में शादी के खिलाफ थे। इसके बाद फैज अंसारी ने हिंदू धर्म अपनाया और साहिल चौधरी बन गया। 26 फरवरी 2022 को बांद्रा पूर्व में विश्वेश्वर मंदिर से दोनों ने शादी कर ली। शादी के बाद दोनों अपने-अपने घर में रहने लगे। 8 फरवरी 2023 को नेहा अपने घर में एक चिट्ठी छोड़कर साहिल के पास रहने चली गई।
बेटी के जाने के बाद उसके परिजनों ने नया नगर थाने में गुमशुदगी का केस दर्ज कराया। पुलिस ने साहिल और नेहा को थाने बुलाया, इस दौरा नेहा ने लिखकर दिया कि वह अपने पति साहिल के साथ रह रही है और उसी के साथ रहना चाहती है। नेहा के पति साहिल ने याचिका में आरोपी लगाया कि नया नगर थाना पुलिस अधिकारी ने उस पर चार दिन के लिए नेहा को उसके पिता के साथ भेजने का दबाव बनाया। उन पर भरोसा कर के उसने नेहा को उसके पिता के साथ भेज दिया। 25 फरवरी को आखिरी बार उसकी नेहा से बात हुई थी, इस दौरान उसे पता चला कि नेहा को राजस्थान ले जाया गया है। उसने साहिल से उसे लेकर जाने की बात कही थी। साहिल ने याचिका में यह भी कहा कि नेहा के परिजन उसकी दूसरी शादी कराना चाहते हैं।