{"_id":"63c94ae65462eb084f64aa2f","slug":"music-stage-organized-in-jaipur-literature-festival-rajasthan-news-2023-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: जयपुर म्यूजिक स्टेज पर पहले दिन 'लिफाफा' और 'पक्षी' ने जमाया रंग, जबरदस्त प्रस्तुतियां दीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: जयपुर म्यूजिक स्टेज पर पहले दिन 'लिफाफा' और 'पक्षी' ने जमाया रंग, जबरदस्त प्रस्तुतियां दीं
Thu, 19 Jan 2023 07:22 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Thu, 19 Jan 2023 07:22 PM IST
सार
जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल के तहत गुरुवार को होटल क्लार्क्स आमेर में जयपुर म्यूजिक स्टेज ने पहले दिन की शुरुआत जबरदस्त प्रस्तुतियों से की। लिटरेचर फेस्टिवल के समानांतर चलने वाले इस म्यूजिकल फेस्टिवल में फ्यूज़न बैंड, पक्षी और कंटेम्पररी इलेक्ट्रॉनिक म्यूजिक प्रोडक्शन हाउस, लिफाफा ने अपने सुरों से श्रोताओं को झूमने पर मजबूर कर दिया।
विज्ञापन
जबरदस्त प्रस्तुतियों से की शुरुआत।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अपने 16वें संस्करण में जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल नामी सितारों के साथ-साथ उभरते हुए कलाकारों को भी दुनिया के सबसे बड़े साहित्यिक शो में अपनी बात रखने का मौका दे रहा है। जयपुर म्यूजिक स्टेज में पक्षी ने अपनी प्रस्तुति में क्लासिकल और मॉडर्न म्यूजिक के फ्यूजन के साथ श्रोताओं का मन मोह लिया
विज्ञापन
अपनी परफॉरमेंस के बारे में बात करते हुए, पक्षी ने कहा, “जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल 2023 में प्रस्तुति देना हमारे लिए गर्व की बात है। ये सबसे मशहूर फेस्टिवल है और ये कब से हमारी लिस्ट में शामिल था। तो दुनिया के बेहतरीन कलाकारों और साहित्यकारों के बीच प्रस्तुति का अवसर मिलना एक ख़्वाब के सच होने जैसा है। हम पहली बार अपने कुछ नए गाने भी श्रोताओं के लिए बजाने जा रहे हैं और उनकी प्रतिक्रिया जानने के लिए हम उत्सुक हैं”।
विज्ञापन
फेस्टिवल के प्रति अपना रोमांच साझा करते हुए, लिफाफा, यानी सूर्यकांत साहनी ने कहा, “जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल ने आखिरकार 21वीं सदी के रोमांच को साझा किया है|”
विज्ञापन
शाम के जोश में जोश मिलाते हुए, लिफाफा जयपुर म्यूजिक स्टेज के श्रोताओं को सुरों के एक अलग ही सफर पर ले गया। जयपुर म्यूजिक स्टेज की ओपनिंग नाइट में श्रोताओं ने आकर्षक मर्चेन्डाइज, लजीज व्यंजन और खूबसूरत माहौल का भी लुत्फ उठाया।