फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   murder of husband sleeping near wife in Bharatpur

Murder In Bharatpur: पास सोती रही पत्नी और पति की हो गई हत्या, सुबह चारपाई पर मिली खून से सनी लाश

Tue, 22 Mar 2022 04:32 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Tue, 22 Mar 2022 04:32 PM IST
सार

भरतपुर के बेररू गांव में पत्नी पास होती रही और किसी ने पति की हत्या कर दी। पत्नी को इसके बारे में कुछ पता ही नहीं चला। सुबह उसकी आंख खुली तो खून से सनी लाश चारपाई पर पड़ी थी। पुलिस ने शक के आधार पर पत्नी को हिरासत में ले लिया है। 

विज्ञापन
murder of husband sleeping near wife in Bharatpur
सांकेतिक फोटो - फोटो : Social Media

विस्तार

भरतपुर में एक पत्नी पति के पास सोती रही और उसकी हत्या कर दी गई। पत्नी की सुबह आंख खुली तो उसने खून से सनी पति की लाश देखी। इसके बाद उसने मायके पति की मौत की जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस को मृतक की पत्नी ने यह बताया कि शक आधार पर उसे हिरासत में ले लिया। पुलिस का मृतक की पत्नी से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है। अब तक की जांच में सामने आया है कि मृतका की पत्नी ने ढ़ाई साल पहले पति पर  दहेज को लेकर प्रताड़ित करने के आरोप भी लगाए थे।  

विज्ञापन

 

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मामला भरतपुर नगर थाना इलाके के बेररू गांव का है। यहां मृतक जितेंद्र सैनी (30) किराए के मकान में अपनी पत्नी दीपा (25) के साथ रहता था। जितेंद्र फल-फ्रूट की दुकान चलाता था। सोमवार देर शाम दोनों पति-पत्नी गांव आए थे। मृतका की पत्नी ने पुलिस को बताया कि खाना खाने के बाद दोनों एक ही कमरे में सो थे। पति चारपाई पर और वह जमीन पर लेटी थी। सुबह उसकी आंख खुली तो खून से भरी चारपाई पर जितेंद्र का शव पड़ा हुआ था।  
 

विज्ञापन
विज्ञापन

मृतका की पत्नी दीपा ने पुलिस से कहा- उसे पता ही नहीं चला कि उसके पति की हत्या कब और कैसे हो गई। इधर, पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि जितेंद्र की गला दबाकर हत्या की गई। इसके बाद उस पर चाकू से वार किया गया। पुलिस ने शक के आधार पर दीपा को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।  

विज्ञापन

12 साल पहले हुई थी शादी
पुलिस ने बताया कि जितेंद्र और दीपा की  शादी 12 साल पहले हुई थी। दोनों के एक 10 साल और एक आठ साल की बेटी है। पुलिस ने बताया कि ढाई साल पहले दीपा ने दहेज प्रताड़ना का केस भी दर्ज करवाया था। इस मामले में मृतक जितेंद्र और उसका भाई बिजेंद्र छह महीने तक जेल में रहकर आए थे। यह केस कोर्ट में विचाराधीन है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed