फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Murder Of Brother Sister In Jodhpur Police arrested wife of deceased Ramesh

Rajasthan: भाई-बहन की हत्या में मृतक की पत्नी भी शामिल, मुख्य आरोपी से 'अवैध संबंध', पुलिस ने किया गिरफ्तार

Thu, 21 Jul 2022 04:21 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Thu, 21 Jul 2022 04:21 PM IST
सार

हत्याकांड के मुख्य साजिशकर्ता शंकर पटेल को पुलिस अब तक गिरफ्तार नहीं कर पाई है। उसकी तलाश में जगह-जगह दबिश जा रही है।

विज्ञापन
Murder Of Brother Sister In Jodhpur Police arrested wife of deceased Ramesh
मृतक भाई-बहन - फोटो : Social Media

विस्तार

जोधपुर जिले की लूनी थाना पुलिस ने मौसेरे भाई बहन हत्याकांड में मृतक की पत्नी को गिरफ्तार किया है। हत्याकांड का मुख्य साजिशकर्ता शंकर पटेल अभी तक फरार है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए जगह-जगह दबिश दे रही है। पुलिस का कहना है कि मृतक की पत्नी गुड्डी और शंकर पटेल में घनिष्ठता है। शंकर एक महीने से गुड्डी के पति रमेश मारने की फिराक में था। इसके लिए वह उसकी तीन-चार बार रैकी भी कर चुका था। इसकी जानकारी गुड्डी को भी थी।  

विज्ञापन


दरअसल, जोधपुर के लूणी थाना क्षेत्र में सोमवार को हुए मौसेरे भाई-बहन रमेश और कविता की रोड एक्सीडेंट में मौत हो गई थी। पुलिस ने मामले की जांच कर खुलासा किया कि दोनों की मौत हादसा नहीं हत्या है। रमेश पटेल की हत्या करने के लिए एक महीने पहले ही साजिश की गई थी। इसके लिए एक सेकेंड हैंड एसयूवी भी खरीदी गई थी।
विज्ञापन


शंकर पटेल, राकेश सुधार, रमेश माली और सोहन पटेल चारों दोस्तों ने मिलकर इस हत्या की साजिश रची थी। रमेश माली ने सोमवार को बाइक पर जा रहे रमेश और कविता को जानबूझकर टक्कर मारी, जिसमें दोनों की मौत हो गई। पुलिस जांच में अब मृतक की पत्नी गुड्डी और शंकर पटेल में घनिष्ठता की बात सामने आई है। हालांकि, अब तक यह साफ नहीं हो पाया है कि क्या दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जानें पूरा मामला?
सोमवार सुबह करीब नौ बजे सर गांव निवासी रमेश पटेल अपनी मौसेरी बहन कविता को लेकर जोधपुर तहसील ऑफिस जा रहा था। कविता का सिलेक्शन पटवारी के लिए हुआ था और वह नौकरी जॉइन करने जा रही थी, लेकिन घर से कुछ दूरी पर ही एसयूवी ने उन्हें रौंद दिया। हादसे के बाद ड्राइवर गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। परिजनों की ओर से हत्या का अंदेशा जताए जाने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की, जिसमें सामने आया कि शंकर और रमेश की पुरानी रंजिश थी। इसी कारण हत्याकांड को अंजाम दिया गया था। मुख्य आरोपी शंकर की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। उसके पकड़ में आते ही पूरा मामला साफ हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed