{"_id":"63540db882253246f42baa82","slug":"murder-case-wife-lover-had-killed-young-man-in-karauli","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: दिल्ली से आकर पत्नी के प्रेमी ने की थी युवक की हत्या, पुलिस ने किया खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: दिल्ली से आकर पत्नी के प्रेमी ने की थी युवक की हत्या, पुलिस ने किया खुलासा
Sat, 22 Oct 2022 09:06 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, करौली
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, करौली
Published by: उदित दीक्षित
Updated Sat, 22 Oct 2022 09:06 PM IST
सार
पुलिस ने आरोपी दिलीप को दिल्ली से हिरासत में लेकर पूछताछ की और फिर बाद में गिरफ्तार कर लिया। हत्या में शामिल अन्य लोगों की जानकारी के लिए पुलिस की टीम उससे पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
रीट का प्रश्व पत्र वायरल करने वाला गिरफ्तार
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के करौली जिले के कोतवाली थाना इलाके में हुई युवक की हत्या का खुलासा पुलिस ने कर दिया है। पुलिस ने भीमनगर पांडे का कुआं निवासी धर्म सिंह की हत्या के आरोप में पड़ोस में ही रहने वाले पत्नी के प्रेमी दिलीप कुमार जाटव उर्फ टिंकू पुत्र प्रकाश (35) को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने प्रेम प्रसंग में बाधा बनने और उधारी के रुपयों को लेकर हुए विवाद में धर्म की हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
एमपी नारायण टोगस ने बताया कि हत्या के संबंध में 3 अक्टूबर को मृतक के भतीजे लोकेश जाटव ने केस दर्ज कराया था। जिसमें उसने बताया कि रात 11-12 बजे के बीच किसी ने उसके चाचा की हत्या कर लाश घर के चौक में फेंक दिया।
विज्ञापन
पुलिस जांच सामने आया कि तीन चार साल पहले मृतक और आरोपी दोनों दिल्ली में मजदूरी करते थे। इस दौरान धर्म सिंह की पत्नी के आरोपी दिलीप कुमार के साथ अवैध संबंध बन गए। बाद में धर्म सिंह वापस आकर यहां टेंपो चलाने लगा। दिल्ली में रहने के दौरान धर्म सिंह ने दिलीप से कुछ रुपये उधार लिए थे। जिसे लेकर दोनों में विवाद चल रहा है। वहीं, पत्नी के साथ अवैध संबंधों को लेकर भी मृतक दिलीप कुमार को धमका रहा था।
विज्ञापन
इसके बाद आरोपी दिलीप ने धर्म सिंह को रास्ते से हटाने का प्लान बनाया। 3 अक्टूबर की रात आरोपी दिल्ली से धर्म सिंह के घर गया और गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। बाद में लाश चौक में पटक कर वापस दिल्ली चला गया। पुलिस ने आरोपी दिलीप कुमार को दिल्ली से हिरासत में लेकर पूछताछ की और फिर गिरफ्तार कर लिया। हत्या में शामिल अन्य लोगों की जानकारी के लिए पुलिस की टीम उससे पूछताछ कर रही है।