फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   MP Nihalchand raised demand for giving benefits of PM Fasal Bima Yojana to farmers of Sri Ganganagar and Hanumangarh

PMFBY: लोकसभा में सांसद निहालचंद बोले, श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ के किसानों को मिले प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का पूरा लाभ

Tue, 29 Mar 2022 11:37 AM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीगंगानगर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीगंगानगर Published by: रोमा रागिनी Updated Tue, 29 Mar 2022 11:37 AM IST
सार

लोकसभा में सांसद निहालचंद ने कहा कि उनके संसदीय क्षेत्र के किसानों को फसल बीमा योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। केंद्र सरकार जल्द इन किसानों को लाभ दिलवाए।

विज्ञापन
MP Nihalchand raised demand for giving benefits of PM Fasal Bima Yojana to farmers of Sri Ganganagar and Hanumangarh
सांसद निहालचंद - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

लोकसभा में शून्य काल की चर्चा के दौरान लोकसभा सांसद निहालचन्द ने श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना से वंचित किसानों का मुद्दा उठाया। उन्होंने केंद्र सरकार से इन किसानों को इस योजना का ज्यादा से ज्यादा लाभ उपलब्ध कराने की मांग की।

विज्ञापन
 

लोकसभा में बोलते हुए सांसद निहालचंद ने कहा कि संसदीय क्षेत्र श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ के बहुत से किसानों को फसल बीमा योजना का लाभ अभी भी नहीं मिल पा रहा है। बैंक और बीमा कंपनियों के द्वारा ई-मित्र और सीएससी सेंटर के माध्यम से गलत डाटा अपलोड किया गया। जिससे बहुत से किसानों को प्रीमियम जमा करने के बाद भी नुकसान के हर्जाने के रूप में मिलने वाला लाभ अभी तक नहीं मिल सका है। साल 2019 से लेकर साल 2021 के मध्य बहुत से किसान इस योजना के लाभ से वंचित रह गए हैं। 

विज्ञापन

पात्र होने के बावजूद नहीं मिल रहा लाभ
श्रीगंगानगर में खरीफ 2021 में 5500 किसानों की लगभग 1 लाख 37 हजार पॉलिसियों को एसबीआई जनरल इंश्योरेंस के द्वारा रद्द कर दिया गया है। सूरतगढ़ तहसील के किसानों को केवल बुवाई प्रमाण पत्र जमा नहीं करवाने पर इस योजना के लाभ से वंचित रखा गया है। राजस्थान प्रदेश में राजस्व विभाग के पटवारियों द्वारा किसानों को बुवाई प्रमाण पत्र जारी ही नहीं किये गए हैं। ऐसी स्थिति में ये किसान बुवाई प्रमाण पत्र को जमा करवाने में असमर्थ हैं। ऐसे में यहां के किसान भी पात्र होने के बावजूद इस योजना का लाभ नहीं ले पा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 
कंपनी की गलती से किसान क्लेम से वंचित

उन्होंने कहा कि जिला हनुमानगढ़ में भी बहुत से किसानों की बरानी भूमि को एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी द्वारा गलत अंकित किया गया है, जिसके कारण स्थानीय किसान बीमा के क्लेम से वंचित रह गए और पात्र होने के बाद भी उन्हें इस योजना का लाभ नहीं मिल सका है।

 

सांसद निहालचंद ने तुरंत फसल बीमा योजना के पोर्टल को खोलते हुए किसानों की इन त्रुटियों में जल्द से जल्द सुधार करते हुए फिर से सभी पात्र किसानों को इस योजना का लाभ दिलवाने के लिए केंद्र सरकार से आग्रह किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed