{"_id":"62321ad82ea29769087e6e34","slug":"mp-nihal-chand-attacked-cm-ashok-gehlot","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांसद निहाल चंद ने कहा: प्रदेश सरकार की अनदेखी के कारण लालगढ़ एयरपोर्ट का नहीं हो रहा विस्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांसद निहाल चंद ने कहा: प्रदेश सरकार की अनदेखी के कारण लालगढ़ एयरपोर्ट का नहीं हो रहा विस्तार
Wed, 16 Mar 2022 10:44 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीगंगानगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीगंगानगर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Wed, 16 Mar 2022 10:44 PM IST
सार
सांसद निहाल चंद ने श्रीगंगानगर स्थित लालगढ़ एयरपोर्ट के विस्तार को लेकर प्रदेश सरकार पर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की उदासीनता के कारण इसका विस्तार अटका हुआ है।
विज्ञापन
लोकसभा सांसद निहाल चंद
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
श्रीगंगानगर स्थित लालगढ़ एयरपोर्ट का विस्तार कर इसे क्षेत्रीय संपर्क योजना (आरसीएस) में शामिल करने के लिए लोकसभा सांसद निहाल चंद लंबे समय से प्रयास कर रहे हैं, लेकिन सफलता नहीं मिल पाई। इसे लेकर उन्होंने प्रदेश की गहलोत सरकार पर अनदेखी के आरोप लगाए है। सांसद निहाल ने कहा कि सरकार की उदासीनता के कारण ही अभी तक लालगढ़ एयरपोर्ट शुरू नहीं हो सका है। यह केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी ‘उड़ान योजना‘ में शामिल होने से वंचित रह गया है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि संसद के बजट सत्र में भी लालगढ़ एयरपोर्ट को बेहतर सुविधाओं के लिए उड़ान योजना के चौथे चरण में शामिल करने का आग्रह किया था। इस संबंध में केंद्र सरकार से प्राप्त जवाब में कहा गया कि ‘उड़ान योजना की बोली प्रक्रिया के 4.1 चरण में जयपुर श्रीगंगानगर जयपुर मार्ग आवार्ड किया गया है, लेकिन राज्य सरकार द्वारा चयनित हवाई अड्डा प्रचालकों के 100 प्रतिशत अंतर वित्तपोषण को वहन करने की सहमति के आभाव में अवार्ड प्रक्रिया लंबित है। प्रदेश सरकार की सहमति मिलते ही इस विषय में आवश्यक कदम उठाएं जाएंगे।
विज्ञापन