{"_id":"65589faee01cb6c1570f6175","slug":"mp-news-three-players-from-mandsaur-selected-in-hockey-senior-national-competition-2023-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandsaur: तीन खिलाड़ियों का हॉकी सीनियर राष्ट्रीय प्रतियोगिता में चयन; मध्यप्रदेश टीम का करेंगे प्रतिनिधित्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandsaur: तीन खिलाड़ियों का हॉकी सीनियर राष्ट्रीय प्रतियोगिता में चयन; मध्यप्रदेश टीम का करेंगे प्रतिनिधित्व
Sat, 18 Nov 2023 04:58 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Sat, 18 Nov 2023 04:58 PM IST
सार
मंदसौर के अक्षय दुबे, राकेश दहिया, और लक्ष्य रायकवार मध्य प्रदेश हॉकी टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। सभी खिलाड़ी मध्य प्रदेश की संचालित हॉकी फीडर सेंटर के नियमित सदस्य रहे हैं।
विज्ञापन
हॉकी के लिए चयनित खिलाड़ी।
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चेन्नई में आयोजित 17 से 27 नवंबर 2023 तक हॉकी इंडिया की सीनियर राष्ट्रीय स्तर प्रतियोगिता में मंदसौर के अक्षय दुबे, राकेश दहिया, और लक्ष्य रायकवार मध्य प्रदेश हॉकी टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। यह जानकारी हॉकी मंदसौर के अध्यक्ष कुलदीप सिंह सिसोदिया और सचिव अविनाश उपाध्याय ने दी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि सभी खिलाड़ी मध्य प्रदेश शासन द्वारा संचालित हॉकी फीडर सेंटर के नियमित सदस्य रहे हैं। यहीं से राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में भाग लिया है। राकेश दहिया की हॉकी की शुरुआत उत्कृष्ट ग्राउंड से हुई। यहीं से राष्ट्रीय स्तर तक की प्रतियोगिताओं में भाग लिया। बाद में जूनियर इंडिया कैंप तक पहुंचे। अभी राकेश भारतीय सेना BEG पुणे में सेवारत हैं।
विज्ञापन
अक्षय दुबे के खेल की शुरुआत कक्षा 6 से हुई। यहीं से राष्ट्रीय स्तर तक खेले। इसके बाद स्कूल इंडिया से खेलने ऑस्ट्रेलिया एडिलेड गए। अभी अक्षय NCOE लखनऊ में हैं। लक्ष्य रायकवार की हॉकी की शुरुआत कक्षा 6 से हुई। यहीं से राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भाग लिया। बाद में भारत के प्रसिद्ध संस्था एल,एन,आई,पी,इ, से ग्रेजुएशन किया और अभी सिंधिया स्कूल में खेल डिपार्टमेंट में कार्यरत हैं।
विज्ञापन
