फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   MP Kirodi Lal Meena alleges irregularities in REET 2022

Rajasthan: सांसद किरोड़ी मीणा ने लगाए रीट में गड़बड़ी के आरोप, शेयर किए वायरल प्रश्न की कॉपियां

Mon, 25 Jul 2022 08:05 AM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: रोमा रागिनी Updated Mon, 25 Jul 2022 08:05 AM IST
सार

रीट परीक्षा 2021 पेपर लीक के कारण सरकार की काफी फजीहत हुई थी। इस बार फिर रीट परीक्षा विवादों में घिर गई है। सांसद किरोड़ी लाल मीणा ने रीट परीक्षा की जांच की मांग की है।

 

विज्ञापन
MP Kirodi Lal Meena alleges irregularities in REET 2022
सांसद किरोड़ी लाल मीणा। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रीट परीक्षा 2022 में फिर से विवादों में है। राज्यसभा सांसद किरोड़ी लाल मीणा ने रीट परीक्षा को लेकर एक बार फिर गड़बड़ी का आरोप लगाया है। किरोड़ी मीणा ने सोशल मीडिया पर वायरल हो रही रीट चौथी पारी के पेपर के सामाजिक अध्ययन के प्रश्न की कॉपियां ट्वीट कर कई सवाल खड़े किए हैं।

विज्ञापन


किरोड़ी लाल मीणा ने देर रात ट्वीट करते हुए सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे प्रश्न पत्रों को साझा किया। यह भी लिखा कि मुखिया जी यह मेरा सवाल है जब पेपर को अभ्यर्थियों की ओर जमा करवा लिया गया तो यह सोशल मीडिया पर कहां से आए। 

विज्ञापन



मीणा ने कहा कि मुखिया जी मैं आपसे अनेकों बार कह चुका हूं कि आप पेपर घोटालों में बड़े डकैतों पर हाथ डालो। आप ऐसा नहीं कर रहे इसका राज क्या है? मीणा ने कहा आज का पेपर जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उसकी सत्यता की तुरंत जांच कराएं। अगर पेपर लीक हुआ है तो इन बड़े डकैतों पर तुरंत कार्रवाई करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed