{"_id":"65ae74fc988f1af07702d446","slug":"mp-jaskaur-meena-honored-kar-sevaks-in-dausa-ram-mandir-pran-pratistha-2024-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dausa News: सांसद जसकौर मीणा ने दौसा में किया कार सेवकों का सम्मान, प्राण प्रतिष्ठा का लाइव प्रसारण भी देखा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dausa News: सांसद जसकौर मीणा ने दौसा में किया कार सेवकों का सम्मान, प्राण प्रतिष्ठा का लाइव प्रसारण भी देखा
Mon, 22 Jan 2024 07:30 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
Published by: उदित दीक्षित
Updated Mon, 22 Jan 2024 07:30 PM IST
सार
दौसा सांसद जसकौर मीणा ने राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर कार सेवकों का सम्मान किया। ये कार सेवक वर्षों से अयोध्या में श्रीराम मंदिर बनने का हर संभव प्रयास और इंतजार कर रहे थे।
विज्ञापन
दौसा में कार सेवकों का सम्मान।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर दौसा में श्रीराम मंदिर मुकरपुरा चौराहा पर सांसद जसकौर मीणा ने कार सेवकों का सम्मान किया। इस मौके पर सांसद मीणा ने कहा कि जो कार सेवक अयोध्या में श्रीराम मंदिर बनाने के लिए वर्षों से प्रयास कर रहे थे और वो सफल हो गया है। वहीं, कार सेवकों ने कहा कि हम लोगों ने राम मंदिर के लिए लंबी लड़ाई लड़ी। आज हमारे सामने राम मंदिर बनकर तैयार हो गया है। इसे लेकर हम बहुत खुश हैं।
विज्ञापन
इस अवसर पर मंदिर परिसर में भाजपा के पदाधिकारियों और रामभक्तों ने अयोध्या में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा का लाइव प्रसारण देखा और पीएम मोदी के संबोधन को सुना।
विज्ञापन
इस दौरान बांदीकुई विधायक भागचंद टांकडा, पूर्व जिलाध्यक्ष सत्यनारायण सहारा, कोषाध्यक्ष मुरारी धोकरिया, विकसित भारत संकल्प यात्रा के जिला संयोजक, बांदीकुई शहर मंडल अध्यक्ष मनोज टोडवाल, बसवा मंडल अध्यक्ष महिपाल, पूर्व जिला उपाध्यक्ष तेज सिंह, जिला मंत्री युवा मोर्चा मेवाराम मीना, पूर्व पार्षद कैलाश तांबी, पूर्व प्रधान सुबुध्दि समेत भाजपा कार्यकर्ता और क्षेत्रवासी मौजूद रहे।
विज्ञापन