फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   MP Jaskaur expressed happiness over the redevelopment of Dausa and Bandikui stations

Dausa: दौसा और बांदीकुई स्टेशन के पुनर्विकास पर सांसद जसकौर ने जताई खुशी, बोलीं- नए अध्याय की हुई शुरुआत

Sun, 06 Aug 2023 07:54 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sun, 06 Aug 2023 07:54 PM IST
सार

सांसाद ने कहा दौसा और बांदीकुई रेलवे स्टेशन को भी शामिल किया गया है, जिसके लिए मैं समस्त क्षेत्रवासियों की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्वनी कुमार का हार्दिक आभार और धन्यवाद देती हूं।

विज्ञापन
MP Jaskaur expressed happiness over the redevelopment of Dausa and Bandikui stations
पीएम के कार्यक्रम में वर्चुअली जड़े सांसाद व अन्य। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

विकसित होने के लक्ष्य की तरफ कदम बढ़ा रहा भारत अपने अमृतकाल के प्रारंभ में है। आज भारतीय रेल के इतिहास में एक नये अध्याय की शुरुआत हो रही है। यह कहना था दौसा से बीजेपी की लोकसभा सांसद जसकौर मीना का।

विज्ञापन


आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 'अमृत भारत स्टेशन योजना' के अन्तर्गत 508 रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास के वर्चुअल शिलान्यास कार्यक्रम में क्षेत्रवासियों के साथ दौसा के बांदीकुई में सांसद जसकौर मीणा शामिल हुईं। उन्होंने कहा अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत मेरे संसदीय क्षेत्र के दौसा और बांदीकुई रेलवे स्टेशन को भी शामिल किया गया है, जिसके लिए मैं समस्त क्षेत्रवासियों की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्वनी कुमार का हार्दिक आभार और धन्यवाद देती हूं।
विज्ञापन


जिसके बाद केंद्रीय भंडारण निगम की ओर से सीएसआर फंड के अंतर्गत बांदीकुई अस्पताल के लिए स्वीकृत की गई एंबुलेंस को बांदीकुई रेलवे स्टेशन से हरी झंडी दिखाकर क्षेत्रवासियों को समर्पित कर रवाना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर कार्यक्रम में डिप्टी गति शक्ति यूनिट पवन शर्मा, स्टेशन अधीक्षक उमेश शर्मा, केंद्रीय भंडारण निगम, क्षेत्रीय कार्यालय, जयपुर के क्षेत्रीय प्रबंधक अनुराग पगारे, क्षेत्रीय लेखा प्रबंधक तुलसी राम गुर्जर और अधीक्षक (वाणिज्य) रविशंकर शर्मा, बांदीकुई विधायक जीआर खटाणा, बीजेपी से पूर्व मंत्री भूपेंद्र सैनी, चेयरमैन नगर पालिका इंदिरा बैरवा, भाजपा दौसा जिलाध्यक्ष डॉ. प्रभु दयाल शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. रतन तिवाड़ी, कार्यक्रम संयोजक और पूर्व जिलाध्यक्ष सत्यनारायण सहारा, बीजेपी एसटी मोर्चा जिला अध्यक्ष दौलत जी मीना, जिला मंत्री सोमेश विजय, महावीर रलावता, बांदीकुई नगर मंडल अध्यक्ष मनोज टोड़वाल, दौसा नगर अध्यक्ष विपिन जैन, बसवा मंडल अध्यक्ष महिपाल, सिकंदरा मंडल अध्यक्ष विशम्भर बासड़ा, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष बसवा मेवाराम मीना, बसवा मंडल महामंत्री मुकेश मीना, सोशल मीडिया आईटी सेल बसवा मंडल प्रवेंद्र शर्मा, पूर्व सरपंच एचेड़ी ख्याली राम मीना सहित भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता और आमजन उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed