फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   MP Hanuman Beniwal resignation to Lok Sabha Speaker Om Birla continue as MLA

Rajasthan: हनुमान बेनीवाल ने छोड़ी सांसदी, लोकसभा अध्यक्ष को सौंपा इस्तीफा; यहां से चुनाव जीतकर बने थे विधायक

Sat, 16 Dec 2023 04:34 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Sat, 16 Dec 2023 04:34 PM IST
सार

Hanuman Beniwal:  नागौर से सांसद हनुमान बेनीवाल ने दिल्ली छोड़ दी है। उन्होंने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। बेनीवाल अब विधायक रहकर क्षेत्र की जनता के लिए काम करेंगे।

विज्ञापन
MP Hanuman Beniwal resignation to Lok Sabha Speaker Om Birla continue as MLA
हनुमान बेनीवाल ने सांसदी से दिया इस्तीफा। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

Hanuman Beniwal: राजस्थान की नागौर सीट से सांसद हनुमान बेनीवाल ने पद से इस्तीफा दे दिया है। बेनीवाल ने शुक्रवार को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मुलाकात की, इसी दौरान उन्होंने अपना त्यागपत्र उन्हें सौंप दिया। बेनीवाल खींवसर विधानसभा सीट से चुनाव जीतकर विधायक बने थे। ऐसे में उन्होंने सांसदी छोड़ दी और अब वे विधायक रहकर ही काम करेंगे।  

विज्ञापन

    
बता दें कि राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) के मुखिया हनुमाल बेनीवाल लोकसभा में हुई घुसपैठ के मामले में भी चर्चा में रहे थे। उन्होंने संसद में घुसे युवकों को पकड़ लिया था। इसके बाद उनकी जमकर चर्चा हुई थी। साथी सांसदों ने भी उन्हें सराहा था। 
विज्ञापन


77 विधानसभा सीटों पर आरएलपी ने उतारे थे प्रत्याशी
आरएलपी के अध्यक्ष हनुमाल बेनीवाल ने राजस्थान विधानसभा चुनाव में आजाद समाज पार्टी के साथ गठबंधन किया था। दोनों पार्टियों ने 77 सीटों पर मिलकर प्रत्याशी उतारे थे। लेकिन, इनमें से सिर्फ हनुमाल बेनीवाल ही जीत दर्ज कर सके थे।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed