फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   MP Hanuman Beniwal attacked CM Ashok Gehlot and MLA Harish Chowdhary Rajasthan news

Rajasthan: सांसद हनुमान बेनीवाल बोले- सीएम गहलोत ने हरीश चौधरी को रखा स्पांसर, सरकार पर भी लगाए गंभीर आरोप

Fri, 13 Jan 2023 10:33 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Fri, 13 Jan 2023 10:33 PM IST
सार

हनुमान बेनीवाल ने गहलोत सरकार को भी निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि सरकार में बैठे जिम्मेदारों के सरक्षण में प्रेदश में भर्ती परिक्षाओं के पेपर आउट हो रहे हैं। इससे युवाओं के सपनों को गहरा आघात लगा है। नकल गिरोह  जुगाड़ से चुनिंदा लोगों को पास करवा देते हैं और हर बार सरकार के दावे फेल हो जाते हैं।

विज्ञापन
MP Hanuman Beniwal attacked CM Ashok Gehlot and MLA Harish Chowdhary Rajasthan news
सांसद हनुमान बेनीवाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) के मुखिया और सांसद हनुमान बेनीवाल अपने बयानों को लेकर अक्सर चर्चा में रहते हैं। इस बार कांग्रेस विधायक हरीश चौधरी को लेकर उनके बोल बिगड़ गए।  बेनीवाल ने कहा कि राजनीति करने वालों के दो बाप होते हैं, एक जो पैदा करता है और दूसरा जो राजनीति में बात बनता है। हरीश चौधरी अशोक गहलोत के इंतजार में स्टेशनों पर दो घंटे खड़ा रहता था, पहले वो तय करें कि उसको किसने स्पांसर रखा है।

विज्ञापन


दरअसल, कांग्रेस विधायक हरीश चौधरी ने कुछ दिन पहले ही आरएलपी अध्यक्ष हनुमान बेनीवाल पर जुबानी हमला बोला था। चौधरी ने कहा था कि ये पार्टी सीएम अशोक गहलोत की प्रायोजित है। चौधरी के इस बयान के बाद दोनों नेताओं में जंग तेज हो गई। सांसद हनुमान बेनीवाल लगातार बाड़मेर का दौरे करते रहते हैं। वे हरीश चौधरी पर हमेशा निशाना साधते आये हैं।  
विज्ञापन


शुक्रवार को प्रेस वार्ता करते हुए हनुमान बेनीवाल ने गहलोत सरकार को भी निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि सरकार में बैठे जिम्मेदारों के सरक्षण में प्रेदश में भर्ती परिक्षाओं के पेपर आउट हो रहे हैं। इससे युवाओं के सपनों को गहरा आघात लगा है। नकल गिरोह  जुगाड़ से चुनिंदा लोगों को पास करवा देते हैं और हर बार सरकार के दावे फेल हो जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भर्ती परीक्षाओं के पेपर आउट होने का सिलसिला वसुंधरा सरकार के समय से शुरू हुआ था, जो कांग्रेस सरकार में जारी है। सत्ता में बैठे लोगों का पेपर लीक करवाने वाले माफियाओं को सरक्षण है। पेपर आउट करवाने वालों के तार मुख्यमंत्री कार्यालय तक जुड़े होने की बात सामने आई है, लेकिन राजस्थान की नाकाम सरकार अपने लोगों को बचाने के लिए लाखों युवाओं के सपनों का सौदा कर  माफियाओं को साथ कर लिया। मेरी मांग है कि पेपर आउट से जुड़े सभी मामलों की जांच सीबीआई से कराई जाए। 

सांसद बेनीवाल ने कहा कि राजस्थान में कानून व्यवस्था वेंटीलेटर पर है। गंभीर अपराधों में मामले लगातार बढ़ रहे हैं। गृह विभाग का जिम्मा मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के पास है, लेकिन ये दुर्भाग्यपूर्ण है कि वे प्रदेश तो दूर अपने गृह जिले जोधपुर में भी कानून व्यवस्था संभालने में नाकाम नजर आ रहे हैं। राजस्थान में आए दिन गैंगवार की घटनाएं हो रही हैं।  


सांसद ने कहा कि पुलिस का इंटेलिजेंस केवल मुख्यमंत्री के इशारों पर नेताओं की जासूसी करवाने में व्यस्त है। जनता की सुरक्षा से इन्हें कोई सरोकार नहीं है। राजस्थान पूरे देश के अपराधियों की शरण स्थली बना हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed