{"_id":"63ea44a4f545c05da90b68d6","slug":"mp-driver-arrested-while-carrying-bull-in-pickup-in-pratapgarh-2023-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh: गौतस्कर गिरफ्तार, पिकअप में पार्टिशन कर ठूंस-ठूंस कर भर रखे थे नौ बैल, MP का है ड्राइवर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh: गौतस्कर गिरफ्तार, पिकअप में पार्टिशन कर ठूंस-ठूंस कर भर रखे थे नौ बैल, MP का है ड्राइवर
Mon, 13 Feb 2023 07:39 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
Published by: अरविंद कुमार
Updated Mon, 13 Feb 2023 07:39 PM IST
सार
राजस्थान में प्रतापगढ़ की सालमगढ़ थाना पुलिस ने पुलिस चौकी के सामने नाकाबंदी में एक संदिग्ध पिकअप को रोक तलाशी में नौ बैल बरामद किए हैं। पिकअप में पार्टिशन बना आरोपी ने निर्दयता पूर्वक ठूंस-ठूंस कर गोवंश भर रखे थे।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रतापगढ़ पुलिस ने गोवंश की तस्करी मामले में एक पिकअप चालक को गिरफ्तार किया है। साथ ही गाड़ी बरामद कर उसमें से नौ बैल भी छुड़ाए हैं। पुलिस ने मध्यप्रदेश के मंदसौर जिले की पिपल्या मंडी थाना इलाके के बोतलगंज के रहने वाले आरोपी ड्राइवर मुबारिक पुत्र हनीफ को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
एसपी अनिल कुमार बेनीवाल ने बताया कि तस्करी की रोकथाम और वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए एएसपी भागचंद मीणा और सीओ यशोधन पाल सिंह के सुपरविजन में अभियान चलाया हुआ है। रविवार रात थानाधिकारी पेशावर खान मय टीम के पुलिस चौकी के सामने नाकाबंदी कर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे।
विज्ञापन
पिकअप के पार्टीशन में ठूंस-ठूंस कर नौ बैलों को भर रखा था...
एसपी कुमार ने बताया कि नाकाबंदी कर रही पुलिस की टीम ने एमपी नंबर की संदिग्ध पिकअप को रोकने के लिए इशारा किया, तो पिकअप चालक तेज स्पीड से भागने लगा। पीछा कर पुलिस ने अपनी गाड़ी को उसके आगे लगाकर पिकअप को रोका। जब तलाशी ली गई तो पिकअप की बॉडी में लकड़ी की पट्टियों से ऊपर-नीचे दो पार्टीशन बना रखे थे। नीचे वाले पार्टीशन में ठूंस-ठूंस कर नौ बैलों को भर रखा था।
विज्ञापन