फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   MP Diya Kumari attended the 146th Assembly meeting of the Inter-Parliamentary Union in Bahrain

Rajasthan: भारत में महिलाएं विकास का नेतृत्व कर रहीं, आईपीयू की 146वीं असेंबली मीटिंग में बोलीं BJP सांसद दीया

Tue, 14 Mar 2023 08:47 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Tue, 14 Mar 2023 08:47 PM IST
सार

दीया कुमारी ने अंतर संसदीय संघ की 146वीं असेंबली मीटिंग को संबोधित करते हुए कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत सरकार महिला सशक्तिकरण को उस स्तर पर ले गई है जहां महिलाएं विकास का नेतृत्व कर रही हैं। यहां महिलाएं निष्क्रिय प्राप्तकर्ता होने के बजाय विकास प्रक्रिया का नेतृत्व करती हैं।

विज्ञापन
MP Diya Kumari attended the 146th Assembly meeting of the Inter-Parliamentary Union in Bahrain
आईपीयू की 146वीं असेंबली मीटिंग में शामिल हुईं भाजपा सांसद दीया कुमारी। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजस्थान के राजसमंद से सांसद दीया कुमारी ने उच्च स्तरीय अंतरराष्ट्रीय निकायों में महिलाओं के प्रतिनिधित्व में लैंगिक समानता के लिए वैश्विक अपील की। उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र महासभा में भी महिलाओं का पर्याप्त प्रतिनिधित्व नहीं है।

विज्ञापन


दीया कुमारी बहरीन में अंतर संसदीय संघ (आईपीयू) में 146वीं असेंबली मीटिंग को संबोधित कर रही थीं। वे संयुक्त राष्ट्र मामलों की स्टेंडिंग कमेटी की सदस्य हैं। राजसमंद सांसद ने कहा कि आज महिलाएं सभी क्षेत्रों में निर्णय ले रहीं हैं। महिलाओं का सशक्तिकरण और उन्हें निर्णय लेने में शामिल करना दुनिया भर में समान और सतत विकास सुनिश्चित करने का सबसे प्रभावी तरीका है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


दीया कुमारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत सरकार महिला सशक्तिकरण को उस स्तर पर ले गई है जहां महिलाएं विकास का नेतृत्व कर रही हैं। यहां महिलाएं निष्क्रिय प्राप्तकर्ता होने के बजाय विकास प्रक्रिया का नेतृत्व करती हैं। उन्होंने कहा कि उनका दृढ़ विश्वास था कि दृष्टिकोण, मानसिकता, संस्थानों और कानूनी ढांचे में बदलाव लाए बिना लैंगिक समानता हासिल नहीं की जा सकती है। दुनिया भर में सरकारों के पास एक ऐसा कार्यबल होना चाहिए जो जेंडर बैलेंस को दर्शाता हो।

उन्होंने कहा- सांसदों को अपने संबंधित देशों द्वारा वॉलेंटरी नेशनल रीव्यू (वीएनआर) प्रस्तुत करने में अधिक भागीदारी करनी चाहिए। उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त की कि संयुक्त राष्ट्र में भारत की वर्तमान स्थायी प्रतिनिधि एक महिला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed