फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   MP CP Joshi who called PM Narendra Modi Ram became the state president of Rajasthan BJP

Rajasthan: पीएम मोदी को राम बताने वाले जोशी प्रदेश अध्यक्ष, भाजपा का ब्राह्मण चेहरे पर दाव, मेवाड़ भी साधा

Thu, 23 Mar 2023 04:39 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Thu, 23 Mar 2023 04:39 PM IST
सार

चित्तौड़गढ़ सांसद सीपी जोशी ने 7 फरवरी को संसद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तुलना भगवान श्रीराम से की थी। उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को शबरी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को राम कहा था। अब पार्टी ने उन्हें प्रदेशाध्यक्ष बनाकर मैसेज दे दिया है।

विज्ञापन
MP CP Joshi who called PM Narendra Modi Ram became the state president of Rajasthan BJP
पीएम मोदी के साथ राजस्थान भाजपा अध्यक्ष सीपी जोशी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चित्तौड़गढ़ से बीजेपी सांसद सीपी जोशी यानी चंद्र प्रकाश जोशी दूसरी बार के लोकसभा सांसद हैं। जोशी लोकसभा आम चुनाव 2014 और फिर 2019 में इस सीट से चुनाव जीतकर आए हैं।

विज्ञापन


विज्ञापन



जोशी ने चित्तौड़गढ़ से चुनाव में वरिष्ठ और दिग्गज कांग्रेस नेता गिरिजा व्यास को हराया था। तभी से वह बीजेपी में दमखम वाले नेता हो गए।

ब्राह्मण और मेवाड़ साधने की कोशिश
सांसद सीपी जोशी को प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त कर बीजेपी ने ब्राह्मणों के साथ ही मेवाड़ को साधने की कोशिश की है। ये दोनों ही वोट बैंक के नज़रिए से राजस्थान में महत्वपूर्ण स्थान रखते हैं। उदयपुर विधायक रहे गुलाबचंद कटारिया को असम का राज्यपाल बनाने के बाद मेवाड़ में बीजेपी के पास कोई बड़ा और प्रभावी चेहरा नहीं था। अब सीपी जोशी को प्रदेश में पार्टी की कमान सौंपकर उनका कद बढ़ाया गया है। उन्हें नई जिम्मेदारी देकर पार्टी ने मेवाड़ में खुदको भी मजबूत किया है। इससे मेवाड़ के कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ा है।  मेवाड़ ही नहीं पूरे राज्य के ब्राह्मण समाज में इससे सियासी मैसेज गया है। राजस्थान में ब्राह्मणों की तादाद 80 से 85 लाख बताई जाती है। हाल ही जयपुर में हुई ब्राह्मण महापंचायत में सीपी जोशी की मंच पर मंत्री अश्विनी वैष्णव के साथ अच्छी ट्यूनिंग दिखाई दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीपी जोशी का सियासी सफर
ABVP से राजनीतिक करियर की शुरुआत करने वाले सीपी जोशी संघ के नजदीक माने जाते हैं। 47 साल के जोशी युवा चेहरा हैं। उन्होंने लोकसभा चुनाव 5,76,247 वोटों से जीता था। वह भादसोदा, चित्तौड़गढ़ के रहने वाले हैं।मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय, उदयपुर से बी.कॉम किया है। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, चित्तौड़गढ़ में 1994-95 और 1995-96 में छात्रसंघ के उपाध्यक्ष रहे। जिला परिषद सदस्य के रूप में कार्य कर वर्ष 2000-05 में क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।


साल 2005-10 के दौरान उप-प्रधान 
भदेसर पंचायत समिति के रूप में कार्य किया। जोशी बीजेपी युवा मोर्चा अध्यक्ष भी रहे और इस नियुक्ति से पहले बीजेपी प्रदेश उपाध्यक्ष भी रहे हैं। सीपी जोशी आगामी 1 और 2 अप्रैल को चित्तौड़गढ़ में वीर सावरकर पर एक राष्ट्रीय स्तर का सम्मेलन भी करवाने जा रहे हैं, जिसमें देशभर के 1000 संघ पृष्ठभूमि से जुड़े लोग आएंगे। सावरकर के क्रांतिकारी राष्ट्रवादी विचारों पर सम्मेलन में मंथन होगा।

पूर्व सीएम ने दी बधाई 
पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने सीपी जोशी को बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर बधाई देते हुए ट्वीट किया है। राजे ने लिखा सीपी जोशी को भाजपा राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त नियुक्त किए जाने पर बधाई। आपको आगामी कार्यकाल की सफलता के लिए शुभकामनाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed