{"_id":"63c96a9115dab24a823ea804","slug":"mother-murdered-three-year-old-daughter-along-with-lover-in-shri-ganganagar-two-arrested-2023-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: प्रेमी के लिए मां ने तीन साल की बेटी को गला घोंटकर मारा, ट्रेन से फेंका शव, ब्लाइंड मर्डर का खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: प्रेमी के लिए मां ने तीन साल की बेटी को गला घोंटकर मारा, ट्रेन से फेंका शव, ब्लाइंड मर्डर का खुलासा
Thu, 19 Jan 2023 09:36 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Thu, 19 Jan 2023 09:36 PM IST
सार
पुलिस ने जांच के बाद आरोपी मां और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। पति को छोड़कर वह अपने प्रेमी के साथ रह रही थी। दोनों ने दो बेटियों को मारने की योजना बनाई थी।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी मां और उसका प्रेमी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजसथान के श्रीगंगानगर के हिंदुलमलकोट थाना इलाके के फतुही रेलवे ट्रैक पर 17 जनवरी को 3 साल की बच्ची का शव मिलने के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। बच्ची की हत्या उसकी मां ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर की थी। बाद में उसके शव को चलती ट्रेन से रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया था।
विज्ञापन
एसपी आनंद शर्मा ने बताया कि मंगलवार 17 जनवरी को 3 साल की बच्ची का शव हिंदुलमलकोट थाना इलाके में लक्ष्मीनारायण वितरिका के पास रेलवे ट्रैक पर मिला था। उसकी हत्या कर शव को रेलवे ट्रैक पर फेंका गया था। घटना के खुलासे के लिए एसएचओ संजीव चौहान के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई।
विज्ञापन
मामले की जांच कर पुलिस ने हत्या के आरोप में मूलतः बरगदेई जिला प्रतापगढ़ उत्तर प्रदेश निवासी मां सुनीता देवी पत्नी बिंदेश्वरी उर्फ दिनेश कुमार और सलवन जिला रायबरेली उत्तर प्रदेश निवासी प्रेमी सन्नी उर्फ माल्टा पुत्र रामगोपाल को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
एसपी शर्मा ने बताया कि आरोपी मां सुनीता अपने पति दिनेश उर्फ बिंदेश्वरी को छोड़ अपने प्रेमी सन्नी के साथ शास्त्री नगर बस्ती रेलवे अंडर ब्रिज के पास रहती है। सुनीता के 5 बच्चे हैं, तीन बच्चे अपने पिता के साथ और 4 साल खुशबू व 3 वर्षीय किरण मां सुनीता और आरोपी सन्नी के साथ रहती थी। दोनों आरोपी पिछले कई दिनों से बच्चियों को मारने का प्लान बना रहे थे।
योजना के तहत 16-17 जनवरी की रात 3:00 बजे के करीब सुनीता ने तीन साल की किरण की गला घोंट कर हत्या कर दी। बाद में सन्नी की मदद से चादर में शव लपेट कर रात में ही श्रीगंगानगर रेलवे स्टेशन पर जाकर बैठ गए।
जहां से सुबह 6:10 बजे दिल्ली जाने वाली ट्रेन में बैठ गए। फतुही रेलवे स्टेशन से पहले लक्ष्मीनारायण नहर के पुल से ट्रेन गुजरी तो दोनों ने शव को नहर में गिराने का प्रयास किया, लेकिन शव रेलवे ट्रैक पर गिर गया। दोनों अबोहर रेलवे रेलवे स्टेशन पर पहुंचे और वहां से वापस आ गए। आरोपियों के कबूलनामे के बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया।