{"_id":"63fc65e44c9102739e0ea5b3","slug":"mother-and-two-children-died-in-a-car-accident-on-dablana-highway-2023-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bundi: दबलाना हाईवे पर कार से टकराया गिट्टी से भरा ट्रैक्टर, मां और दो बच्चों की मौत, छह घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bundi: दबलाना हाईवे पर कार से टकराया गिट्टी से भरा ट्रैक्टर, मां और दो बच्चों की मौत, छह घायल
Mon, 27 Feb 2023 01:42 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बूंदी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बूंदी
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Mon, 27 Feb 2023 01:42 PM IST
सार
राजस्थान के बूंदी जिले के हिंडोली इलाके के दबलाना थाना क्षेत्र में कार और ट्रैक्टर की भिड़त में मां और उसके दो बच्चों की मौत हो गई। हादसे में छह लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन
दबलाना सड़क हादसा
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के बूंदी जिले के हिंडोली इलाके के दबलाना थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा हो गया। ट्रैक्टर और कार की भिड़ंत में मां और उसके दो बच्चों की मौत हो गई। वहीं, छह लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घटना नेशनल हाईवे 148 पर दबलाना थाना क्षेत्र के दुर्गापुरा गांव के नजदीक हुई है। मृतक जिले के उंदालिया के डूंगरी गांव के रहने वाले थे। घायलों को आनन-फानन में हिंडोली के अस्पताल ले जाया गया, जहां पर चिकित्सकों ने महिला और उसके दो बच्चों को मृत घोषित कर दिया। मृतकों के शव को हिंडोली के अस्पताल में रखा गया है।
दबलाना थाने के एसएचओ रमेश मेरोठा ने बताया कि कोटा निवासी किशनलाल और उनका दामाद राजू लाल का परिवार चौथ का बरवाड़ा दर्शन के लिए गया था। उनकी कार में नौ लोग सवार थे। वहां से लौटते समय कार और गिट्टी से भरे ट्रैक्टर में आमने-सामने भिड़ंत हो गई। कार नैनवा की तरफ से हिंडौली जा रही थी, जबकि ट्रैक्टर विपरीत दिशा से आ रहा था।
विज्ञापन
हादसे में कार सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें एंबुलेंस की मदद से हिंडोली के अस्पताल ले जाया गया। जहां कार में राजू लाल की 40 वर्षीय पत्नी रीना सैनी, बेटा केशव और बेटी कृष्णा को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया, जबकि अन्य छह जनों का उपचार जारी है। हादसे के बाद चालक मौके पर ट्रॉली छोड़कर ट्रैक्टर लेकर फरार हो गया। दबलाना पुलिस उसकी तलाश कर रही है। सोमवार सुबह तक भी उसका कुछ पता नहीं चला है।