{"_id":"64f184746fbae64ad205567e","slug":"morena-youth-riding-bike-dies-due-to-collision-with-unknown-vehicle-in-dholpur-2023-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: धौलपुर में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार मुरैना के युवक की मौत, एनएच 123 पर हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: धौलपुर में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार मुरैना के युवक की मौत, एनएच 123 पर हुआ हादसा
Fri, 01 Sep 2023 11:58 AM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Fri, 01 Sep 2023 11:58 AM IST
सार
युवक के पास मिली दुर्घटनाग्रस्त बाइक के आधार पर उसकी पहचान मुरैना मध्य प्रदेश के रहने वाले युवक के तौर पर की जा रही है।
विज्ञापन
हादसे के बाद मॉर्चरी में लाया गया शव।
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सदर थाना क्षेत्र में सैपऊं बाईपास पर एक बाइक सवार की सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा।
विज्ञापन
थाने के हेड कांस्टेबल नरेश परमार ने बताया कि युवक के पास मिली दुर्घटनाग्रस्त बाइक के आधार पर उसकी पहचान मुरैना मध्य प्रदेश के रहने वाले युवक के तौर पर की जा रही है। पहचान के लिए मध्य प्रदेश पुलिस से संपर्क किया गया है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि सुबह के पर स्थानीय लोगों ने सूचना दी थी कि सैपऊं बाईपास के ओवर ब्रिज पर एक दुर्घटनाग्रस्त बाइक के पास एक युवक का शव पड़ा हुआ है। सूचना पर पहुंची पुलिस को बाइक के साथ एक बैग भी मिला। बैग में घेवर का एक डिब्बा मिला है। हेड कांस्टेबल ने बताया कि मृतक के पास मिठाई का डिब्बा मिलने के बाद संभावना जताई जा रही है कि मृतक युवक अपनी बहन से राखी बंधवाकर बाइक से लौट रहा था। जहां रास्ते में वह दुर्घटना का शिकार हो गया। उन्होंने बताया कि मृतक की बाइक मुरैना मध्य प्रदेश में अंकित शर्मा के नाम से रजिस्टर्ड है। जिसको लेकर मध्य प्रदेश पुलिस से संपर्क किया गया है। फिलहाल पुलिस में हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन