फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   More than 600 children infected in dausa dungurpur corona third wave in rajasthan

राजस्थान: दो जिलों में 600 से ज्यादा बच्चे बीमार, क्या कोरोना की तीसरी लहर ने दे दी दस्तक?

Mon, 24 May 2021 11:05 AM IST
कुमार संभव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा/डूंगरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा/डूंगरपुर Published by: कुमार संभव Updated Mon, 24 May 2021 11:05 AM IST
सार

राजस्थान के दो जिलों दौसा और डूंगरपुर में 600 से अधिक बच्चे बीमार हैं। माना जा रहा है कि राज्य में कोरोना की तीसरी लहर पैर पसारने लगी है। 

विज्ञापन
More than 600 children infected in dausa dungurpur corona third wave in rajasthan
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

विस्तार

कोरोना की दूसरी लहर से पूरे देश में त्राहि-त्राहि मची हुई है। इस बीच महामारी की तीसरी लहर भी जल्द आने की आशंका जताई जा रही है। कहा जा रहा है कि इस लहर का सबसे ज्यादा असर बच्चों पर पड़ेगा। उधर, राजस्थान के दो जिलों में 600 से ज्यादा बच्चे बीमार हो गए हैं। इसके चलते राज्य में कोरोना की तीसरी लहर की दस्तक देने की अटकलें लगाई जा रही हैं। 

विज्ञापन

बच्चों में कोरोना जैसे लक्षण

जानकारी के मुताबिक, राजस्थान के दौसा और डूंगरपुर जिले में 600 से ज्यादा बच्चे बीमार हैं। उनमें कोरोना जैसे लक्षण नजर आए हैं। यह जानकारी मिलते ही राजस्थान में हाहाकार मच गया। अनुमान लगाया जा रहा है कि राज्य में कोरोना की तीसरी लहर ने दस्तक दे दी है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग की टीम अलर्ट हो गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पिता के निधन के बाद दो बच्चियां संक्रमित

बताया जा रहा है कि दौसा में सिकराय उपखंड के एक गांव की दो बच्चियां कोरोना जैसे लक्षणों से संक्रमित हैं। इन बच्चियों के पिता का निधन कोरोना संक्रमण के चलते हुआ था। माना जा रहा है कि पिता के बाद ये दोनों बच्चियां महामारी की चपेट में आ गईं। वहीं, दौसा में दो साल का एक बच्चा भी कोरोना संक्रमित मिला है। 

विज्ञापन

ऐसा है दौसा-डूंगरपुर का हाल

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, सिर्फ दौसा में एक मई से 21 मई के तक 18 साल से कम उम्र के 341 बच्चे कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। उधर, डूंगरपुर में भी बच्चों के कोरोना संक्रमित होने के मामले काफी तेजी से बढ़े हैं। डूंगरपुर में 12 मई से 22 मई तक 255 बच्चे संक्रमित हो चुके हैं।

अभिभावकों की वजह से चपेट में आ रहे बच्चे

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि बच्चे अपने माता-पिता की वजह से संक्रमण की चपेट में आ रहे हैं। अभी तक ऐसे तमाम मामले सामने आए हैं, जिनमें वही बच्चे संक्रमित हुए, जिनके अभिभावक महामारी की चपेट में आ चुके थे। हालांकि, एक अन्य अधिकारी का कहना है कि पिछले 10 दिन में 250 से ज्यादा बच्चे संक्रमित हो चुके हैं। कोरोना ऐसी बीमारी है, जिसमें कब किसे क्या हो जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed