फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Mohangarh town closed by villagers in Jaisalmer in Gopiram suicide case

Jaisalmer: गोपीराम आत्महत्या मामले में ग्रामीणों ने मोहनगढ़ कस्बा किया बंद, दबंगों की गिरफ्तारी की मांग

Thu, 15 Jun 2023 02:52 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Thu, 15 Jun 2023 02:52 PM IST
सार

दबंग लोग गोपीराम पर दुकान बेचने का दबाव बना रहे थे। गोपीराम ने आत्महत्या से पहले दबंगों से परेशान होकर सुसाइड नोट में सात आरोपियों के नाम भी लिखे थे। उन पर कार्रवाई की मांग की जा रही है।

विज्ञापन
Mohangarh town closed by villagers in Jaisalmer in Gopiram suicide case
सड़क जाम कर विरोध जताते मोहनगढ़ कस्बावासी। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

दो दिन पहले दबंगों से परेशान होकर जैसलमेर में एक व्यक्ति के आत्महत्या करने का मामला तूल पकड़ रहा है। विरोध में आज व्यापारियों ने सुथारमंडी और मोहनगढ़ कस्बा पूरी तरह से बंद रखा है। वहीं, ग्रामीण आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर पुलिस थाना मोहनगढ़ के आगे नारेबाजी कर विरोध जता रहे हैं।

विज्ञापन


जैसलमेर जिले के मोहनगढ़ क्षेत्र के सुथारमंडी में दो दिन पूर्व दबंगों से परेशान होकर एक व्यक्ति के आत्महत्या करने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। ग्रामीण पुलिस की कार्यशैली से नाराज होकर प्रदर्शन कर रहे हैं। ग्रामीण पुलिस थाना मोहनगढ़ के सामने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं।
विज्ञापन


नामजद आरोपी पुलिस की गिरफ्त से दूर
ग्रामीणों का कहना है कि मृतक गोपीराम ने आत्महत्या से पहले दबंगों से परेशान होकर सुसाइड नोट में सात आरोपियों के नाम भी लिखे थे। दो दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। भाजपा नेता वीरेंद्र सिंह ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर दो घंटे में पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया और धारा 302 नहीं लगाई गई तो और उग्र आंदोलन किया जाएगा। आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से नाराज परिजन और ग्रामीण मृतक के शव को भी नहीं उठा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुकान बेचने से जुड़ा था विवाद
मूल रूप से बीकानेर निवासी गोपीराम ने सुधारमंडी में 13 दुकानें बनाई थीं। गोपीराम ने दस दुकानें पूर्व में ही बेच दीं। अब गोपीराम अपनी तीन दुकानें भी बेचना चाहता था, लेकिन पूर्व में जिन लोगों ने दुकानें खरीदी थीं, वो लोग उसी भावों में दुकानें खरीदना चाहते थे। वो गोपीराम पर दबाव बनाकर उसे धमका रहे थे, जिससे प्रताड़ित होकर गोपीराम ने सुसाइड नोट लिखकर आत्महत्या कर ली थी।


आरोपी फरार, माहौल गर्माया
फिलहाल मामला बहुत गर्माया हुआ है। घटना के बाद से सभी सातों आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। ग्रामीण रोड जाम करके पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रहे हैं। मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed