{"_id":"6404bf8eea6d2cc60d0d1735","slug":"modi-government-and-brahma-kumaris-sansthan-signed-mou-10-crore-people-will-be-de-addiction-2023-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: 10 करोड़ लोगों को किया जाएगा नशामुक्त, केंद्र सरकार और ब्रह्माकुमारीज संस्थान ने किया एमओयू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: 10 करोड़ लोगों को किया जाएगा नशामुक्त, केंद्र सरकार और ब्रह्माकुमारीज संस्थान ने किया एमओयू
Sun, 05 Mar 2023 09:43 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Sun, 05 Mar 2023 09:43 PM IST
सार
ब्रह्माकुमारीज संस्थान और केंद्र सरकार के बीच 10 करोड़ लोगों को नशामुक्त कराने के लिए एक एमओयू साइन किया गया है। इसके तहत लोगों को नशे से दूर रहने और उसे छोड़ने के लिए जागरुक किया जाएगा।
विज्ञापन
भारत सरकार और ब्रह्माकुमारीज संस्थान ने नशामुक्त भारत बनाने के लिए की बड़ी पहल।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत सरकार के सामाजिक न्याय अधिकारिता विभाग एवं ब्रह्माकुमारीज ने नशामुक्त भारत बनाने के लिए बड़ी पहल की है। दोनों के बीच तीन साल के लिए एक एमओयू किया गया। जिसके तहत अभियान चलाकर दस करोड़ लोगों को नशामुक्त करने का लक्ष्य रखा है।
विज्ञापन
रविवार को सिरोही में भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ विरेंद्र कुमार, केंद्रीय राज्यमंत्री रामदास अठावले और ब्रह्माकुमारीज संस्थान की प्रबंधन कमेटी की सदस्य बीके आशा ने इस एमओयू पर हस्ताक्षर किये। इसके तहत भारत सरकार और ब्रह्माकुमारीज संस्थान का मेडिकल प्रभाग मिलकर राष्ट्रव्यापी अभियान चलाएगा। इस मौके पर ब्रह्माकुमारीज संस्थान के माउंट आबू से डॉ. प्रताप मिडढा, मेडिकल प्रभाग के सचिव बीके डॉ बनारसी, डॉ सचिन परब तथा अधिकारिता विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
गौरतलब है कि ब्रह्माकुमारीज संस्थान का विस्तार भारत के प्रत्येक जिलों, कस्बों और गांवों तक है। संस्थान के 6 हजार 5 सौ सेवाकेंद्र हैं और इनसे 20 लाख लोग जुड़े हैं। जिसके जरिए लोगों को इसके प्रति जागरुक किया जाएगा।
विज्ञापन
Modi government and Brahma Kumaris Sansthan signed MoU 10 crore people will be de-addiction; Rajasthan: 10 करोड़ लोगों को किया जाएगा नशामुक्त, केंद्र सरकार और ब्रह्माकुमारीज संस्थान ने किया एमओयू