{"_id":"644cba0bfffe7775b703d0ab","slug":"mnrega-women-workers-troubled-by-anti-social-elements-in-jaisalmer-2023-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaisalmer: असामाजिक तत्वों से परेशान मनरेगा महिला श्रमिक, लोकपाल गज्जा ने पुलिस अधीक्षक को लिखा पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaisalmer: असामाजिक तत्वों से परेशान मनरेगा महिला श्रमिक, लोकपाल गज्जा ने पुलिस अधीक्षक को लिखा पत्र
Sat, 29 Apr 2023 12:04 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Sat, 29 Apr 2023 12:04 PM IST
सार
लोकपाल ने ग्राम पंचायत बड़ा बाग में चल रहे मनरेगा कार्यों का निरीक्षण किया व वहां पर कार्यरत महिला श्रमिकों से संवाद कर आ रही परेशानियों के समाधान हेतु तुरंत कार्रवाई की।
विज्ञापन
महिला श्रमिकों से मिलने पहुंचे लोकपाल गज्जा।
- फोटो : Amar Ujala Digital
विस्तार
मनरेगा में महिला श्रमिकों की सुरक्षा को लेकर मिल रही शिकायतों के बाद लोकपाल योगेश गज्जा ने मौके पर जाकर महिला श्रमिकों से संवाद किया। महिला श्रमिकों की शिकायत के बाद लोकपाल ने सुरक्षा को लेकर पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखा है।
विज्ञापन
सीमावर्ती जिले जैसलमेर में मनरेगा में कार्य कर रही महिला श्रमिकों की सुरक्षा की शिकायत की सूचना मिलने पर लोकपाल योगेश गज्जा गंभीर नजर आ रहे हैं। मनरेगा में जिले की कई महिलाओं को कार्य मिल रहा है, लेकिन कई जगह से मिल रही शिकायतों को देखते हुए लोकपाल योगेश गज्जा ने विशेष कदम उठाते हुए महिला श्रमिकों की सुरक्षा और सुविधाओं को व्यवस्थित करते हुए सभी कार्मियों को निर्देश दिए है कि कार्यस्थलों पर महिलाओं की सुरक्षा के विशेष प्रबंध किए जाए।
विज्ञापन
मौके पर जाकर महिला श्रमिकों से किया संवाद
लोकपाल ने ग्राम पंचायत बड़ा बाग में चल रहे मनरेगा कार्यों का निरीक्षण किया व वहां पर कार्यरत महिला श्रमिकों से संवाद कर आ रही परेशानियों के समाधान हेतु तुरंत कार्रवाई की। वहां पर कार्यरत महिला श्रमिकों से असामाजिक तत्वों द्वारा परेशान करने की शिकायत मिली।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक को लिखा पत्र
शिकायत पर तुरंत कार्रवाई करते हुए लोकपाल ने जिला पुलिस अधीक्षक भंवर सिंह नाथावत को पत्र लिख बड़ा बाग स्थित लालेरी नदी पर महिलाओं को परेशान करने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ नियमानुसार तुरंत कार्रवाई करने को कहा।
ग्रामीण विकास विभाग को किया निर्देशित
वहीं, लोकपाल ने कहा कि ग्रामीण विकास विभाग द्वारा मनरेगा योजना अंतर्गत महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने हेतु समय समय पर निर्देशित किया जाता रहा है। जैसलमेर में मनरेगा योजना गांव की कामगार महिलाओं के लिए काफी उपयोगी साबित हो रही है। किसी भी महिला को डरने की जरूरत नहीं है। सरकार व प्रशासन हमेशा उनके साथ है। ऐसे में यदि उनके साथ मनरेगा स्थलों कोई अपमानजनक घटना घटित होती है या परेशानी आती ही, तो वे डरें नहीं और आत्मविश्वास के साथ पुलिस, प्रशासन व लोकपाल का सहयोग ले।