फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   MLAs get priority in transfers in Rajasthan Amit Shah  and CM Bhajanlal Sharma

Rajasthan: आज तबादलों का आखिरी दिन, मुख्यमंत्री शर्मा के पास गृहमंत्री शाह ने क्या संदेश भेजा?

Thu, 22 Feb 2024 01:52 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Thu, 22 Feb 2024 01:52 PM IST
सार

राजस्थान में ट्रांसफर और पोस्टिंग को लेकर चल रही कवायद के बीच गृहमंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री शर्मा और मंत्रियों को निर्देश दिए हैं। उन्होंने ताबदलों में विधायकों की मांग को प्राथमिकता देने की बात कही है।

विज्ञापन
MLAs get priority in transfers in Rajasthan Amit Shah  and CM Bhajanlal Sharma
गृहमंत्री अमित शाह और सीएम भजनलाल शर्मा। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान में आज ताबदलों का आखिरी दिन है। ऐसे में आज शाम तक तबादलों की लंबी सूची जारी की जा सकती है। ट्रांसफर को लेकर गृहमंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को एक संदेश भी भेजा है, जिसमें विधायकों की मांग को प्राथमिकता देने की बात कही है, जबकि मंत्रियों को इससे दूर रहने की सलाह दी गई है। 

विज्ञापन


दरअसल, राजस्थान सरकार बनने के बाद भाजपा की विचारधारा से सहमत अधिकारियों और कर्मचारियों को उम्मीद जगी थी कि अब उन्हें बेहतर जगह काम करने का मौका मिलेगा। लेकिन, भजनलाल सरकार के 50 दिन पूरे होने के बाद भी ज्यादा ट्रांसफर नहीं हुए, इस कारण उनके मन में निराश आ गई। 
विज्ञापन


इसी बीच भजनलाल सरकार ने ट्रांसफर पर लगी रोक 10 फरवरी को 10 दिन के लिए हटा दी। बाद में 20 फरवरी को तबादलों की अवधि दो दिन और बढ़ा दी गई। यह जानकारी सामने आने के बाद तबादलों की आस में बैठे अधिकारी और कर्मचारी विधायकों और मंत्रियों के निवास के चक्कर लगाने लगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन, सूत्रों के अनुसार विधायक और मंत्रियों को तबादलों को लेकर पहले ही कुछ खास निर्देश दिए गए थे। जिसमें कहा गया था कि विधायक जिस कर्मचारी को हटाना चाहते हैं, सिर्फ उसी की डिजायर लिखेंगे, किसी कर्मचारी या अधिकारी की पोस्टिंग कराने के लिए वह डिजायर नहीं लिख सकेंगे।  

ट्रांसफर को लेकर मिले निर्देश पर विधायकों में नाराजगी देखी गई, जिसके बाद यह मामला गृहमंत्री अमित शाह के पास पहुंचा गया। कहा गया कि नई सरकार बन गई है, लेकिन यह नजर नहीं आ रहा। कांग्रेस सरकार के शासन में लगे अधिकारी उन्हें विधायक नहीं मान रहे हैं। ऐसे में जनता के काम कैसे होंगे।  


विधायकों से जानकारी मिलने के बाद गृहमंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और मंत्रियों को निर्देश दिए हैं कि वह ट्रांसफर-पोस्टिंग में ज्यादा मेहनत न करें और न ही इसमें समय खराब करें। विधायकों की मांग को प्राथमिकता दी जाए। उनकी मांग के अनुसार विधायकों का काम किया जाए।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed