फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   MLA wrote a book on the political crisis of the state

Rajasthan: विधायक ने विधानसभा में लहराई किताब, बोले-इसमें मैं ही गवाह हूं, मैं ही गुनहगार, जानें क्या है मामला

Wed, 15 Feb 2023 02:46 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Wed, 15 Feb 2023 02:46 PM IST
सार

मारवाड़ जंक्शन (पाली) से निर्दलीय विधायक खुशवीर सिंह जोजावर ने प्रदेश के राजनीतिक संकट पर लिखी अपनी किताब में दावा किया है कि जिस दिन विमोचन हुआ लोकतंत्र में भूचाल आ जाएगा।

विज्ञापन
MLA wrote a book on the political crisis of the state
निर्दलीय विधायक खुशवीर सिंह जोजावर - फोटो : social media

विस्तार

मारवाड़ जंक्शन (पाली) से निर्दलीय विधायक खुशवीर सिंह जोजावर ने प्रदेश के राजनीतिक संकट पर किताब लिखी है। किताब में कई विस्फोटक दावे किए गए हैं। उन्होंने विधानसभा में मंगलवार को बजट भाषण के दौरान इस किताब को लहराते हुए कहा कि जिस दिन इस किताब का विमोचन होगा, देश के लोकतंत्र में भूचाल आ जाएगा। इसमें मैं ही गवाह हूं, मैं ही गुनहगार हूं। इसमें मैं ही साक्षी और गुनहगार हूं। इस किताब में मैंने सच्चाई को लिखा है।

विज्ञापन


खुशवीर सिंह ने सदन में अभिभाषण पर बहस के दौरान सीलबंद किताब दिखाते हुए कहा कि मैं यह किताब लेकर आया हूं। इसका विमोचन किससे कराऊं। अभी तक निर्णय नहीं ले पाया हूं। मैंने ये किताब लिख ली है। उचित समय आने पर जिला स्तर की ट्रेजरी में इसे रखवाऊंगा। उचित समय आने पर उचित व्यक्ति के हाथ से इसका विमोचन करवाऊंगा। जिस दिन इस किताब का विमोचन होगा, उस दिन देश के लोकतंत्र में भूचाल आ जाएगा।
विज्ञापन


ऐसे ही रहा तो देश में लोकतंत्र खत्म हो जाएगा
मारवाड़ जंक्शन से निर्दलीय विधायक खुशवीर जोजावर ने कहा कि इस लोकतंत्र को मैंने बहुत नजदीक से देखा है। मेरे पिता भी विधायक रहे थे। वे 1967 में विधायक थे। मैंने प्रधान से राजनीति शुरू की। जिला प्रमुख भी रहा। इस लोकतंत्र में हम क्या शपथ लेते हैं और क्या संविधान के नीचे हम करते हैं? यह कोई कह नहीं सकता। मैंने इस 15वीं विधानसभा में अनुभव किया है। हो सकता है कुछ अनहोनी न हो। मैं दिल खोलकर बात कहूंगा। इस 15वीं विधानसभा में पिछले तीन-चार साल में जो घटनाएं घटीं हैं, मैं दावे से कहता हूं कि ये घटनाएं ऐसे ही घटती रहीं तो देश में लोकतंत्र खत्म हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जोजावर पहले 2003 से 2008 तक कांग्रेस से विधायक रह चुके हैं। जुलाई 2020 में सचिन पायलट खेमे की बगावत के वक्त विधायकों की खरीद-फरोख्त की कोशिश के आरोप में एसीबी ने तीन निर्दलीय विधायकों के खिलाफ प्राथमिकी जांच दर्ज की थी। इनमें दौसा जिले के महवा से निर्दलीय विधायक ओमप्रकाश हुड़ला, अजमेर के किशनगढ़ से विधायक सुरेश टांक के साथ मारवाड़ जंक्शन से विधायक खुशवीर सिंह का भी नाम था। बाद में यह मामला आगे नहीं बढ़ा था।


सब पायलट साहब के आदमी
विधानसभा में बजट बहस के दौरान कांग्रेस विधायकों की कम संख्या को देखकर राठौड़ ने कहा कि सभापतिजी, सदन में सत्ता पक्ष का एक भी आदमी नहीं है। सब पायलट साहब के आदमी बैठे हैं। सभापति जेपी चंदेलिया ने राठौड़ से कहा कि पायलट साहब भी सत्ता पक्ष के ही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed