{"_id":"658056188b2f6477230bf319","slug":"mla-mahant-pratappuri-says-no-need-to-cheat-monastery-and-temple-i-will-myself-come-to-your-door-2023-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaisalmer: MLA महंत प्रतापपुरी ने कहा- मठ और मंदिर पर धोक लगाने की आवश्यकता नहीं, मैं खुद आपके द्वार आऊंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaisalmer: MLA महंत प्रतापपुरी ने कहा- मठ और मंदिर पर धोक लगाने की आवश्यकता नहीं, मैं खुद आपके द्वार आऊंगा
Mon, 18 Dec 2023 07:54 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Mon, 18 Dec 2023 07:54 PM IST
सार
मठ और मंदिर पर आमजन को धोक लगाने की आवश्यकता नहीं, मैं खुद आपके द्वार आऊंगा। यह बातें जैसलमेर जिले में पोकरण विधायक प्रतापपुरी महाराज ने कही। उन्होंने ग्राम पंचायत लाठी और भादरिया में विकसित भारत संकल्प यात्रा का शुभारंभ किया।
विज्ञापन
विधायक महंत प्रतापपुरी सहित अन्य लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जैसलमेर में पोकरण विधायक महंत प्रतापपुरी महाराज ने सोमवार को विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत लाठी और भादरिया में विकसित भारत संकल्प यात्रा का हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। इस दौरान उपखंड स्तरीय प्रशासन के अधिकारी, जनप्रतिनिधि और ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक महंत प्रतापपुरी महाराज ने कहा, देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि साल 2047 तक भारत विकसित देश होगा। विकसित भारत संकल्प यात्रा का यही उद्देश्य है। हम सभी अच्छा करें और देश को अच्छा बनाएं। संकल्प यात्रा के माध्यम से हर झुग्गी-झोपड़ी तक शासन की सभी योजनाओं का लाभ पहुंचे, सब मिलकर ऐसे प्रयास करें।
विज्ञापन
संकल्प यात्रा में जाने वाली मोदी की गारंटी वाली गाड़ी, जनता को हर योजना का लाभ देगी। इस दौरान विकसित भारत संकल्प की शपथ दिलाई गई। महंत ने कहा कि जहां दूसरों की उम्मीद खत्म होती है, वहां मोदी की गारंटी शुरू होती है। सरकार न केवल हर व्यक्ति को भोजन, स्वास्थ्य, आवास आदि की गारंटी दे रही है। बल्कि सामाजिक सुरक्षा भी प्रदान कर रही है। गांवों के विकास के साथ ही शहरों का भी तेज गति से विकास किया जा रहा है। पहले केवल बड़े शहरों का विकास होता था, अब भारत के टू-टियर और थ्री-टियर शहरों का भी विकास हो रहा है। अमृत मिशन और स्मार्ट सिटी मिशन जैसी योजनाओं के माध्यम से इनका भी समग्र विकास किया जा रहा है।
विज्ञापन
अधिकारियों को सुनाई खरी-खरी, जनता के सेवक बने अधिकारी
विकसित भारत संकल्प यात्रा के शुभारंभ पर पोकरण विधायक महंत प्रतापपुरी महाराज ने उपस्थित अधिकारियों को खरी-खरी सुनाई। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी आमजन के कार्यों में कोताही नहीं बरते व राजकीय कर्तव्यों का पूर्ण ईमानदारी से पालन करें। उन्होंने कहा कि गरीब के हृदय में आशीर्वाद की दुकान है, सभी अधिकारी दुआ लेकर गरीब, पीड़ित व शोषित वर्ग का कार्य समय पर करें। सवर्णिम अवसर में कर्मयोगी बनकर कार्य करें, हमें गर्व है कि हम सब भारत के नागरिक हैं।
पोकरण विधायक ने कहा कि आमजन को किसी भी कार्य के लिए मेरे पीछे किसी भी मठ व मंदिर में आने की जरूरत नहीं हैं। मैं आपका सेवक बनकर हमेशा आपके बीच में रहूंगा। इस दौरान ग्रामीणों ने पट्टा, आवास, राशन व नरेगा योजना में प्रशासनिक अधिकारियों पर धांधली के आरोप लगाए, जिस पर महंत ने उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाकर अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के आदेश दिए।
यह रहे उपस्थित
आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्य कार्यकारी अधिकारी भागीरथ विश्नोई, पूर्व विधायक सांग सिंह भाटी, शैतान सिंह राठौड़, प्रधान भगवत सिंह तंवर, एसडीएम गोपाल परिहार, जिला उपाध्यक्ष नारायण सिंह तंवर, जिला मंत्री मदन सिंह राजमथाई, मंडल अध्यक्ष भरत चारण, मनोहर सिंह छायण सहित ग्रामीण उपस्थित रहे।