फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   MLA Danish Abrar laid foundation stone of Trinetra Ganesh Mahadwar in Sawaimadhopur will be ready in 4 month

Rajasthan: सवाईमाधोपुर में त्रिनेत्र गणेश महाद्वार का शिलान्यास, 4 महीने में बनेगा, विधायक दानिश ने की ये अपील

Mon, 22 May 2023 03:41 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Mon, 22 May 2023 03:41 PM IST
सार

विधायक दानिश अबरार ने सवाई माधोपुर जिले में त्रिनेत्र गणेश महाद्वार का भूमि पूजन कर शिलान्यास किया। ये महाद्वारा एक करोड़ रुपये की लागत से चार महीने में बनकर तैयार होगा।

विज्ञापन
MLA Danish Abrar laid foundation stone of Trinetra Ganesh Mahadwar in Sawaimadhopur will be ready in 4 month
दानिश अबरार, कांग्रेस विधायक, सवाई माधोपुर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले के रणथंभौर रोड हम्मीर सर्किल पर नगर परिषद की ओर से त्रिनेत्र गणेश महाद्वार का निर्माण कराया जाएगा। सोमवार को विधायक दानिश अबरार, नगर परिषद सभापति राजबाई बैरवा, जिला प्रमुख सुदामा देवी मीणा, प्रधान निरमा मीणा ने त्रिनेत्र गणेश महाद्वार का भूमि पूजन कर शिलान्यास किया।

विज्ञापन


इस दौरान कांग्रेस विधायक दानिश अबरार ने कहा कि नगर परिषद की ओर से करीब 1 करोड़ रुपये की लागत से त्रिनेत्र गणेश महाद्वार का निर्माण करवाया जाएगा। ये 4 महीने में बनकर तैयार हो जाएगा। रणथंभौर रोड हम्मीर सर्किल पर त्रिनेत्र गणेश महाद्वार बनने से शहर की सुंदरता में चार चांद लग जाएंगे। त्रिनेत्र गणेश जी आने वाले श्रद्धालु इस द्वार के नीचे से निकलेंगे।
विज्ञापन


विधायक ने कहा कि त्रिनेत्र गणेश महाद्वार पर भगवान शिव और माता पार्वती की प्रतिमा भी स्थापित की जाएगी। ये मेरा सौभाग्य है कि त्रिनेत्र गणेश महाद्वार का भूमि पूजन और शिलान्यास मेरे हाथों से हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी राजनीतिक पार्टियों के नेताओं से धर्मशाला बनाने के लिए सहयोग की अपील
विधायक दानिश अबरार ने कहा कि दुनिया का प्रत्येक आदमी भगवान गणेश की शरण में कुछ ना कुछ मांगने जाता है। त्रिनेत्र गणेश के आशीर्वाद से जल्द ही सवाई माधोपुर में त्रिनेत्र गणेश महाद्वार का निर्माण कार्य पूर्ण हो जाएगा। अब वह त्रिनेत्र गणेश आने वाले श्रद्धालुओं के लिए धर्मशाला बनाने का प्रयास करेंगे। विधायक ने शहर वासियों सहित सभी राजनीतिक पार्टियों के नेताओं से धर्मशाला बनाने के लिए सहयोग करने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान त्रिनेत्र गणेश मंदिर प्रबंधक  परिवार की ओर से सभी मंचासीन अतिथियों का सम्मान किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed