{"_id":"6453623c72a54bee3f0579a5","slug":"mla-babulal-said-if-gehlot-pilot-are-united-then-100-congress-government-will-repeat-2023-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dausa: विधायक बाबूलाल बैरवा बोले- अगर कांग्रेस सरकार रिपीट करानी है तो पायलट और गहलोत को साथ लाना होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dausa: विधायक बाबूलाल बैरवा बोले- अगर कांग्रेस सरकार रिपीट करानी है तो पायलट और गहलोत को साथ लाना होगा
Thu, 04 May 2023 01:19 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Thu, 04 May 2023 01:19 PM IST
सार
दौसा दौरे पर आए अलवर के कठूमर से कांग्रेस विधायक बाबूलाल बैरवा ने कहा है कि कांग्रेस हाईकमान चुनाव से पहले अशोक गहलोत और सचिन पायलट को साथ ला दे, तो 100 फीसदी राजस्थान में कांग्रेस सरकार रिपीट होगी।
विज्ञापन
कठूमर से कांग्रेस विधायक बाबूलाल बैरवा
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कठूमर विधायक बाबूलाल बैरवा मंत्री मुरारीलाल मीणा से मिलने दौसा के डाक बंगले पहुंचे। इस दौरान मीडिया से रूबरू होकर बोले- पायलट और गहलोत पर आलाकमान फैसला जल्दी ले। कहा-उन्होंने कहा कि दिल्ली में हाईकमान भी बात कर रहा है। मुझे लगता है चुनाव से तीन-चार महीने पहले कोई न कोई हल निकल जाएगा। अगर प्रदेश में कांग्रेस सरकार रिपीट करानी है तो पायलट और गहलोत को साथ लाना होगा। विधायक बाबूलाल ने कहा- सचिन पायलट सभी समाज के यूथ के नेता हैं, उनके साथ भीड़ है। यह बात सबको माननी पड़ेगी।
विज्ञापन
कांग्रेस सरकार के खिलाफ एंटी इनकंबेंसी नहीं
विधायक बाबूलाल बैरवा ने कहा मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सरकार रिपीट कराने के सारे काम कर दिए हैं। प्रदेश की कांग्रेस सरकार के खिलाफ कोई एंटी इनकंबेंसी नहीं है। सरकार का विरोध नहीं है, इसलिए सरकार रिपीट हो सकती है, लेकिन दोनों नेताओं को एक साथ आ जाएं तो फिर जीत सुनिश्चित है। विधायक बैरवा ने कहा कि गहलोत ने खूब काम कराए हैं। खूब योजनाएं लागू की हैं।
विज्ञापन
सचिन पायलट का फ्यूचर अच्छा है, मेरी और उनकी (सीएम) की उम्र हो गई
कठूमर विधायक बाबूलाल बैरवा ने कहा- सचिन पायलट का फ्यूचर अच्छा है । उनका टाइम आने वाला है । क्योंकि हमारा टाइम पूरा हो रहा है । मेरी भी उम्र हो गई और उनकी (सीएम) की भी उम्र हो गई, हमें ऊपर जाना है। फिर तो सचिन पायलट का ही टाइम आएगा। इस मामले को लेकर आलाकमान कोशिश कर रहा है कि दोनों के बीच डिसप्यूट को खत्म किया जाए।
विज्ञापन
मंत्री परसादी लाल के सभी विधायकों को समस्या, वो काम नहीं करते
विधायक बाबूलाल बैरवा ने कहा एक मंत्री को छोड़कर सब मंत्री ठीक हैं। एक मंत्री टाल जाता है और काम नहीं करता और कहता है अभी नहीं करेंगे, कहकर टरका देता है और बाकी सब ठीक है। बैरवा ने ये भी कहा कि मैं ज्यादा कुछ कहूंगा, तो मीडिया द्वारा हाईलाइट हो जाऊंगा, लेकिन पॉलिटिकल एडजस्टमेंट में सरकार को नियुक्तियां करनी चाहिए। अंत में उन्होंने कहा कि सचिन पायलट कोई नई पार्टी नहीं बनाएंगे, वह कांग्रेस में ही रहेंगे, लेकिन एक दिन सचिन पायलट का समय जरूर आएगा। आलाकमान भी उन पर विचार कर रहा है और जल्दी चुनाव से पहले सब कुछ ठीक हो जाएगा।