फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Misruf Meo, a criminal carrying a reward of Rs 10,000, was arrested in Bharatpur

Bharatpur: यूपी का 10 हजार रुपये का इनामी बदमाश मिसरूफ मेव गिरफ्तार, तीन राज्यों में दर्ज हैं 17 मुकदमे

Sun, 02 Apr 2023 08:50 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sun, 02 Apr 2023 08:50 AM IST
सार

भरतपुर की डीग थाना पुलिस ने 10 हजार रुपये का इनामी बदमाश मिसरूफ मेव को गिरफ्तार कर लिया है। उसके कब्जे से अवैध हथियार भी बरामद हुआ है। आरोपी के खिलाफ लूट, डकैती, चोरी, आर्म्स एक्ट जैसे कुल 17 मुकदमे तीन राज्यों के अलग-अलग थानों में दर्ज हैं।

विज्ञापन
Misruf Meo, a criminal carrying a reward of Rs 10,000, was arrested in Bharatpur
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

भरतपुर की डीग थाना पुलिस ने क्राइम टेक्निकल यूनिट की मदद से गश्त के दौरान कुख्यात बदमाश मिसरूफ मेव पुत्र फ़ज्जन (31 साल) को गिरफ्तार कर लिया है। यह बदमाश गढ़ी मेवात थाना खोह इलाके का रहने वाला है। गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक अवैध कट्टा और 315 बोर के दो जिंदा कारतूस भी बरामद किए हैं। आरोपी के खिलाफ यूपी के मथुरा में 10 हज़ार रुपये का इनाम घोषित है।

विज्ञापन


डीग में नगर रोड से गिरफ्तारी, आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज
भरतपुर एसपी श्याम सिंह ने बताया कि अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ जिले में एएसपी रघुवीर सिंह और सीओ आशीष कुमार के सुपरविजन में अभियान चलाया जा रहा है। साइबर अपराध तकनीकी यूनिट के हेड कांस्टेबल वीरेंद्र सिंह और कांस्टेबल चुन्नी सिंह को मिली सूचना पर एसएचओ हवा सिंह मंगावा के निर्देश पर आरोपी को पकड़ने के लिए ASI ओमप्रकाश के नेतृत्व में टीम गठित की गई। पुलिस टीम डीग में नगर रोड पर पहुंची, तो वहां खड़ा आरोपी मिसरूफ़ मेव पुलिस को देखकर भागने लगा। जिसे टीम ने घेर कर पकड़ लिया। तलाशी में एक अवैध कट्टा और दो कारतूस मिलने पर आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी से अवैध हथियार के संबंध में गहराई से पूछताछ की जा रही है। आरोपी हथियार कहां से और किस मकसद से लेकर आया है, इसके संबंध में भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन


उत्तरप्रदेश, हरियाणा, राजस्थान के मेवात में हैं मुकदमे
ज़िला एसपी श्याम सिंह ने बताया कि आरोपी पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा, उत्तर प्रदेश की ओर से 10 हज़ार रुपये का इनाम घोषित किया हुआ है। आरोपी के खिलाफ यूपी के मथुरा, राजस्तहन के अलवर, भरतपुर, हरियाणा के विभिन्न थानों में लूट, डकैती, चोरी और आर्म्स एक्ट के 17 मुकदमे पहले से दर्ज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed