फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Miscreants robbed young man by taking lift in dholpur

Rajasthan: लिफ्ट लेकर कार सवार युवक की पीटा, रुपये और मोबाइल लूट कर फरार हो गए बदमाश

Fri, 04 Mar 2022 10:55 AM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: उदित दीक्षित Updated Fri, 04 Mar 2022 10:55 AM IST
सार

धौलपुर के बाड़ी सदर थाना इलाके में बदमाशों ने लिफ्ट लेकर एक सवार को लूट लिया। आरोपियों ने युवक को बुरी तरह पीटा जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। 

विज्ञापन
Miscreants robbed young man by taking lift in dholpur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

धौलपुर के बाड़ी सदर थाना इलाके में देर रात एक कार सवार युवक की बदमाशों ने बेरहमी से मारपीट कर दी। लिफ्ट लेकर बैठे बदमाशों ने कार सवार से पैसे और मोबाइल भी छीन लिए। घटना के बाद गंभीर हालत में पड़े कार सवार को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।  गंभीर हालत में उसका इलाज चल रहा है। 

विज्ञापन


गंभीर रूप से घायल दुर्गेश सोनी (40) पुत्र रामबाबू सोनी ने बताया कि वह करौली का रहने वाला है। वह अपने दोस्त और उसकी पत्नी को पुणे जाने के लिए ग्वालियर छोड़कर करौली वापस आ रहा था। रात करीब एक बजे धौलपुर गुलाब बाग चौराहे पर दो युवकों ने उससे बाड़ी के लिए लिफ्ट मांगी, तो उसने दोनों को कार में बैठा लिया। 
विज्ञापन


दुर्गेश ने बताया कि करीब 10 किमी आने जाने के बाद नयापुरा गांव के पास कार में बैठे युवकों ने हथियार दिखाकर कार रोकने के लिए कहा। इस दौरान उसके और बदमाशों के बीच हाथापाई हो गई। कुछ देर बाद बदमाशों का एक और साथी बाइक से मौके पर आ गया। इसके बाद तीनों बदमाशों ने मारपीट कर उससे  दो हजार रुपए और मोबाइल लूट कर फरार हो गए।  
विज्ञापन
विज्ञापन


गंभीर रूप से घायल दुर्गेश गाड़ी लेकर धौलपुर अस्पताल की ओर जा रहा था, तभी बेहोश होने के कारण कार सड़क किनारे उतर गई। कुछ देर बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने एंबुलेंस की मदद से घायल को अस्पताल पहुंचाया। घायल दुर्गेश का ट्रामा वार्ड में इलाज चल रहा है। सदर थाना प्रभारी योगेंद्र राजावत ने बताया कि मामले को लेकर किसी भी तरह की शिकायत नहीं मिली है। मौके पर पुलिस बल को भेजकर मामले की जांच कराई जा रही है। शिकायत के बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed